सीजी भास्कर, 31 दिसंबर। एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला ने लिफ्ट मांगी थी। महिला को लिफ्ट देने के बहाने से उसका गैंग रेप (Faridabad Gang Rape News) किया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने 2 घंटे तक महिला को कार में ही फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमा रहे थे और फिर करीब 3 बजे महिला को एसजीएम नगर के पास चलती हुई कार से फेंक कर भाग गए हैं। महिला को तुरंत ही प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया गया है। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत की है और एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस भी लगातार सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
मां से बहस करने के बाद सहेली के घर जा रही थी पीड़िता
हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने जानकारी दी है कि पीड़िता (Faridabad Gang Rape News) की बहन ने शिकायत में बताया है कि रात 8:30 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी। उसको बताया गया कि घर में मां से कहा-सुनी हो गई थी और वो अपनी सहेली के घर जा रही है। उसने ये भी कहा था कि प्रेंड के घर से वो तीन घंटे में वापस भी आ जाएगी।
पीड़िता की बहन ने क्या कहा
पीड़िता की बहन के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। उस समय ही वहां पर एक इको वैन रुकी जिमसें दो लड़के पहले से ही सवार थे। आरोप लगाया जा रहा है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड पर लेकर गए थे। इसके बाद फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर स्थित हनुमान मंदिर से आगे लेकर गए और फिर एक कार चला रहा था और दूसरा महिला का रेप (Faridabad Gang Rape News) कर रहा था। 2 घंटे तक सिलसिला ऐसे ही चलता रहा।
महिला को सड़क पर फेंका
गाड़ी को इधर-ऊधर घुमाने के करीब 2 घंटे बाद 3 बजे तक आरोपियों ने पीड़िता को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया और भाग गए। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे और सिर पर चोट आई है। डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके भी लगाने पड़े हैं। देर रात पीड़िता ने अपनी बहन से बात करते हुए सब बताया था। बहन मौके पर पहुंच गई थी और इलाज के लिए पीड़िता को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भी लाया गया था। वहां पर उसकी हालत को देखा गया और डॉक्टरों ने उसको दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया है।





