CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Girlfriend ने तुड़वाए शादी शुदा प्रेमी के हाथ-पैर, आए 15 फ्रैक्चर, 7 साल से थे साथ

Girlfriend ने तुड़वाए शादी शुदा प्रेमी के हाथ-पैर, आए 15 फ्रैक्चर, 7 साल से थे साथ

By Newsdesk Admin 16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। एक युवती ने अपने प्रेमी को घर बुलवाकर हाथ-पैर तुड़वा दिए. घायल प्रेमी के शरीर में लगभग तेरे जगह फ्रैक्चर आए हैं। उसका बीते 17 दिनों से फरीदाबाद के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।

इस मामले में जानकारी देते हुए हरियाणा के फरीदाबाद में घायल प्रेमी गुलशन बजरंगी ने बताया कि वह फरीदाबाद के सारन गांव का रहने वाला है।

उसने बताया कि सारन के जवाहर कॉलोनी इलाके में ही उसकी मोबाइल शॉप की दुकान थी। साल 2019 में NIT फरीदाबाद के दो नंबर इलाके की रहने वाली गुंजन से उसकी दुकान पर ही मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। गुलशन ने बताया कि उसकी शादी आरती से साल 2015 में हुई थी। इसके बाद उसके तीन बच्चे हैं।

युवती का चल रहा था तलाक का केस

वहीं गुंजन का अपने पति से 9 साल से विवाद और तलाक का केस चल रहा था. गुंजन ने पहले पति से भी लव मैरिज की थी और उसे एक 10 साल की बच्ची है।

गुलशन के मुताबिक दोनों सात सालों तक लगातार एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन गुंजन अब उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसके लिए वह लगातार मना कर रहा था। क्योंकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं लेकिन गुंजन नहीं मान रही थी।

इतना ही नहीं गुलशन ने गुंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कोई नशीला पदार्थ खिलाकर 18 मार्च से लेकर 23 मार्च तक अपने साथ रखा। इस दौरान 22 मार्च को गुंजन ने उसे अधिक नशा कराया और वह उसे लेकर उसकी पत्नी और बच्चों तक पहुंची। गुंजन की प्लानिंग और दबाव था कि वह अपने बच्चों और पत्नी को जहर देकर या तो मार दे या फिर अपनी पत्नी को शादी के लिए मना ले, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया।

गुलशन ने बताया कि पत्नी को शादी के बाद बताई। इसके बाद पत्नी ने गुंजन और उसकी शादी की बात स्वीकार कर ली, वह राजी हो गई, फिर गुंजन लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया, तब गुंजन ने उसे झगड़ा किया।

उसने बताया कि 29 मार्च को उसने गुंजन को दिए हुए सारे 21.50 लाख रुपये वापस मांगे।‌ पैसे वापस मांगने पर गुंजन, उसके पिता और मां ने पिटाई कर दी।

पीड़ित ने बताया कि बाद में जैसे-तैसे वहां से निकला, तब उसके भाई अमन का फोन उसके पास आया और कहा कि मामला घर का है, इसे घर में ही निपटा लेना चाहिए, एक बार तुम घर पर आ जाओ. फोन आने के बाद वह वापस अमन से मिलने के लिए दो नंबर इलाके में शिवाला मंदिर के पास अपनी गाड़ी से पहुंचा और गाड़ी को दूर खड़ा कर दिया।‌

उसे अंदेशा नहीं था कि उसे पर हमला होने वाला है, लेकिन जब वह कुछ दूर आगे चले तभी अमन, गुंजन, उसके पिता राकेश और मां किरण कमल और मन्नू हनी सहित चार-पांच अन्य बदमाशों ने लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया। उसे अधमरा कर मौके से भाग गए।

गुलशन के मुताबिक उसे इतनी चोटें थीं कि वह फोन करने की स्थिति में भी नहीं था. आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गई, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन उसके परिजन उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर गए और उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल गुलशन का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने भी दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। गुलशन ने गंभीर आरोप लगाए कि उसकी शिकायत खुद पुलिस ने अपने हाथों से लिखी और उसके अंगूठे लगवा लिए।

You Might Also Like

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 16/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

You Might Also Like

Atmanand School Incident
अपराधछत्तीसगढ़

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?