CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पिता और भाई ने पहले रेप किया फिर कर डाली हत्‍या, सजा सुनाकर बोले जज- तब तक सूली पर लटकाओ, जब तक दम न निकले

पिता और भाई ने पहले रेप किया फिर कर डाली हत्‍या, सजा सुनाकर बोले जज- तब तक सूली पर लटकाओ, जब तक दम न निकले

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

पाकिस्तान , 25 मार्च 2025 :

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने एक साल के अंदर मर्डर केस का निपटारा कर दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है. यहां एक महिला की हत्या करने के जुर्म में उसके पिता और भाई को मौत की सजा सुनाई गई है. दोनों पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा है. उन्होंने महिला को मारकर उसको गुपचुप तरीके से दफना दिया था, लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम किया गया.

द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सेशन कोर्ट के जज जस्टिस अब्दुल हाफीज भुट्टा ने पाकिस्तान पीनल कोड के सेक्शन 302(b) के तहत मोहम्मद फैसल और अब्दुल सत्ता को को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने कहा कि इन्हें तब तक फांसी पर लटकाएं जब तक इनका दम न निकल जाए. जज ने दोनों पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जो उनके जमीन से राजस्व के तौर पर वसूले जाएंगे.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पहले दोनों को छह महीने के लिए जेल भेजा जाएगा. फिर उन्हें जिला जेल में ट्रांसफर किया जाएगा और इसके बाद फांसी की सजा की पुष्टि के लिए मामले को लाहौर हाईकोर्ट भेजेंगे. कोर्ट ने आखिर में कहा कि दोषी सजा के खिलाफ 30 दिनों के अंदर अपील कर सकते हैं.

क्या है मामला?

यह मामला टोबा टेक सिंह के चेक-477 जेबी अलाउल का है. यह मामला 28 मार्च, 2024 को तब सामने आया जब घटना का एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो से पूरा देश आक्रोश में आ गया था. रिपोर्ट के अनुसार 17 मार्च, 2024 को मारिया बीबी के पिता अब्दुल सत्तार और भाई फैसल ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. शुरुआत में फैसल ने पुलिस के सामने अपने बयान में कहा था कि उसने अपनी बहन का रेप किया था और इस अनाचारपूर्ण रिश्ते को छिपाने और परिवार की इज्जत के लिए उसने मारिया बीबी की हत्या कर दी, जिसमें उसके पिता ने भी साथ दिया. हालांकि, पोस्टमार्टम में मारिया के साथ रेप या प्रेग्नेंसी की कोई बात सामने नहीं आई थी.

परिवार ने हत्या के बाद मारिया के शव को चुपचाप दफना दिया, लेकिन इस पूरी घटना को मारिया के दूसरे भाई शहबाज ने कैमरे में चोरी से कैद कर लिया था. हालांकि, पुलिस ने शहबाज और उसकी पत्नी सुमैरा को हत्या के बारे में न बताने के लिए गिरफ्तार किया था. शहबाज और सुमैरा ने पुलिस से कहा था कि मारिया ने घटना से एक दिन पहले ही उन दोनों को बताया था कि उसके पिता और भाई ने उसका बलात्कार किया है. हालांकि, कोर्ट ने उनके खिलाफ सभी चार्ज हटा दिए हैं.

शिवपुरी: कुएं से बैल को निकालने में छूटा पसीना, 3 घंटे तक SDERF की टीम ने की मशक्कत… हुआ रेस्क्यू
Minor Rape Case: रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आदतन अपराधी गिरफ्तार; वारदात के बाद दी जान से मारने की धमकी
Karnataka Politics : ‘मुझे अपनी लिमिट पता है, सिद्धरमैया को लेकर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान
Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ रहे हैं’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल
एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साव:कल झारखंड पुलिस रायपुर से रांची लेकर निकली थी; 148 दिन से सेंट्रल जेल में था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 
Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantri Gyan…

Paddy Transplanter : पैडी ट्रांसप्लांटर से किसान ने घटाई लागत, बढ़ाई उत्पादकता
Paddy Transplanter : पैडी ट्रांसप्लांटर से किसान ने घटाई लागत, बढ़ाई उत्पादकता

प्रगतिशील किसान डिकेश्वर कुमार साहू ने धान रोपाई…

Child Rescue
Child Rescue : बस स्टैंड पर बच्चों को देख टीम हुई सतर्क, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

दुर्ग बस स्टैंड पर बुधवार रात उस समय…

Excellent Players List  :  खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची
Excellent Players List  :  खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों (Excellent Players List) का लंबे…

Compassionate Appointment
Compassionate Appointment : शादी के बाद भी नहीं छिनेगा हक, अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

सरकारी नौकरी से जुड़े एक अहम मामले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?