CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 3 बच्चों के सामने पिता का कत्ल… मां ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या

3 बच्चों के सामने पिता का कत्ल… मां ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या

By Newsdesk Admin 24/06/2025
Share

24 जून 2025 : बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक की पत्नी रेशमा खातून सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 23 जून की रात की है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी रोशन कुमार ने बताया कि देर रात डेहरी नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ईदगाह मोहल्ला में एक महिला ने दो लोगों के साथ मिलकर अपने पति मोहम्मद अशरफ की हत्या कर दी है. सूचना के आधार पर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति छत से कूदकर और दूसरा दरवाजे से भागने की कोशिश करने लगा, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. मौके पर तलाशी के दौरान कमरे से मृतक मोहम्मद अशरफ का शव बरामद हुआ.

पुलिस पूछताछ में पत्नी ने अपराध किया स्वीकार

पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि हत्या में मृतक की पत्नी रेशमा खातून की भी संलिप्तता है, जिसे भी हिरासत में लिया गया है. तीनों मोहम्मद इश्तेखार हसन (प्रेमी), मोहम्मद जमशेद (साथी), और रेशमा खातून ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. एसपी ने बताया कि इश्तेखार हसन और रेशमा खातून के बीच पिछले आठ-नौ वर्षों से प्रेम संबंध था. इस बात की जानकारी जब मोहम्मद अशरफ को हुई तो उसने यह बात अपने परिजनों को बता दी, जिससे रेशमा को सामाजिक तिरस्कार झेलना पड़ा.

इसी के चलते उसने प्रेमी संग मिलकर हत्या की योजना बनाई. इश्तेखार वर्तमान में कोलकाता में रह रहा था. हत्या की योजना के तहत वह 22 जून को अपने दोस्त मोहम्मद जमशेद को लेकर डेहरी आया और स्टेशन पर रुक गया. रात करीब 1 बजे रेशमा ने फोन कर दोनों को घर बुलाया और पति की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं, बगल के कमरे में सो रहा मृतक का पुत्र शोर सुनकर जाग गया. जिसके बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए. फिर इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी. फिलहाल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

You Might Also Like

Body Found In Pond : सरगुजा में दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका, आरोपी हिरासत में

Teenage Drowning Case : दोस्तों संग तालाब में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूबा, दुर्ग के सुपेला इलाके में दर्दनाक हादसा

Durg Police Assault Case : दुर्ग में पुलिस जवान पर मारपीट का आरोप, रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना CCTV में कैद

Unauthorized Colony Development : भाठागांव में फिर गरमाया अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, कार्रवाई के बाद अब नई जमीन पर उठे सवाल

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Newsdesk Admin 24/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Assembly Budget Session : पोर्टा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा पर विधानसभा में तीखा टकराव, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

सीजी भास्कर 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Paddy Lifting Issue : विधानसभा में धान उठाव पर सरकार घिरी, बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली का मुद्दा भी गरमाया

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

MGNREGA Bachao Sangram
MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 17…

Women Fraud Case Chhattisgarh
Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजनीति और…

You Might Also Like

Body Found In Pond
अपराधछत्तीसगढ़

Body Found In Pond : सरगुजा में दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका, आरोपी हिरासत में

16/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Teenage Drowning Case : दोस्तों संग तालाब में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूबा, दुर्ग के सुपेला इलाके में दर्दनाक हादसा

15/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Durg Police Assault Case : दुर्ग में पुलिस जवान पर मारपीट का आरोप, रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना CCTV में कैद

15/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Unauthorized Colony Development : भाठागांव में फिर गरमाया अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, कार्रवाई के बाद अब नई जमीन पर उठे सवाल

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?