CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला टीचर ने छात्र को जड़े 4 थप्पड़…सुनाई देना बंद:पिता बोले- 70-80% कान खराब हो गया..

महिला टीचर ने छात्र को जड़े 4 थप्पड़…सुनाई देना बंद:पिता बोले- 70-80% कान खराब हो गया..

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सातवीं कक्षा के छात्र को पीटा गया है। महिला टीचर ने समय पर किताब न निकाल पाने पर छात्र को एक के बाद एक चार जोरदार थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसके कानों में गंभीर चोट पहुंची। वह सुन नहीं पा रहा है। मामला डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल का है।

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला ?
  • थप्पड़ से आई गंभीर चोट, छात्र को सुनाई देना हुआ बंद
  • शिक्षिका पहले भी छात्रों को पीट चुकी- छात्रा श्वेता
  • हमारे बच्चे को न्याय मिले, स्कूल टीचर को सस्पेंड किया जाए
  • अगर टीचर ने गलती की है तो कार्रवाई होगी
  • शिकायत दर्ज, जांच कमेटी गठित

मिली जानकारी के अनुसार छात्र का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पिता के मुताबिक बच्चे का दायां कान 70% और बायां कान 80% खराब हो गया है। अब छात्र को हर चार दिन में डोंगरगढ़ से रायपुर अस्पताल ले जाना पड़ेगा।

वहीं दूसरे मामले में रायगढ़ में आनंदा मार्ग प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे को भी टीचर ने जमकर पीटा है। 3 साल के छात्र के पीठ पर निशान बन गए हैं। चक्रधर पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 2 जुलाई को हमेशा की तरह कक्षा 7वीं का छात्र सार्थक सहारे (13) स्कूल गया था। इस दौरान सामाजिक विज्ञान की टीचर प्रियंका सिंह क्लास लेने के लिए आई।

टीचर ने छात्र सार्थक को किताब निकालने के लिए कहा, लेकिन थोड़ी देरी हो गई। छात्र ने टीचर से दोबारा पूछा कि मैम आपने क्या कहा है, मैं सुन नहीं पाया हूं। इससे टीचर गुस्से से तमतमा उठीं और 3-4 थप्पड़ मार दिए।

थप्पड़ से आई गंभीर चोट, छात्र को सुनाई देना हुआ बंद

सार्थक की मां संतोषी सहारे ने बताया कि उनका बेटा स्कूल से घर लौटते ही बोला कि मम्मी, मुझे अब सुनाई नहीं दे रहा। घबराए परिजन तत्काल उसे डोंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में बताया कि छात्र के कान में अंदरूनी चोट आई है।

इसके बाद डॉक्टर्स ने सार्थक को राजनांदगांव जिला अस्पताल, फिर रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया। रायपुर के निजी अस्पताल के मुताबिक, चोट गहरी है। इलाज लंबा चल सकता है। अभी भी छात्र को सुनने में तकलीफ है।

शिक्षिका पहले भी छात्रों को पीट चुकी- छात्रा श्वेता

परिवार की शिकायत के समर्थन में एक अन्य छात्रा श्वेता गजभिए ने कहा कि टीचर प्रियंका सिंह पहले भी कई छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर चुकी हैं, लेकिन बच्चे डर की वजह से चुप रहते हैं। श्वेता के अनुसार टीचर बच्चों से चीखकर बात करती हैं और मारने में संकोच नहीं करतीं।

छात्र के पिता सुधाकर सहारे ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की, तो प्रबंधन ने सिर्फ सो-कॉज नोटिस जारी कर पल्ला झाड़ लिया। ना तो स्कूल की तरफ से माफी मांगी गई, ना ही बच्चे के इलाज का खर्च उठाने की बात की गई। परिजनों ने BEO से शिकायत की।

हमारे बच्चे को न्याय मिले, स्कूल टीचर को सस्पेंड किया जाए

छात्र की मां संतोषी सहारे ने कहा कि हम बस चाहते हैं कि हमारे बच्चे को न्याय मिले। स्कूल टीचर को सस्पेंड किया जाए। बच्चे के इलाज का खर्च स्कूल उठाए। यह कोई मामूली सजा नहीं थी, बल्कि हमारे बच्चे की जिंदगी पर हमला है।

अगर टीचर ने गलती की है तो कार्रवाई होगी

स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष अदनान सिंह अरोरा ने बताया कि हर मीटिंग में टीचर्स हो हिदायत दी जाती है कि बच्चों पर हाथ नहीं उठाया जाए। इस मामले में भी अगर टीचर ने गलती की है तो निश्चित ही उसे दंड दिया जाएगा।

शिकायत दर्ज, जांच कमेटी गठित

डोंगरगढ़ बीईओ वीरेंद्र कौर गरछा ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है।

हमने एक जांच कमेटी गठित कर दी है, जो 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bhilai Breaking : गुलाब की पंखुड़ियों से सांसद विजय और विधायक रिकेश के अभिनंदन से अभिभूत हुए वैशाली नगर के मतदाता, 5 हजार से अधिक वोटर्स का हुआ सत्कार
School Bus Safety : फिटनेस सर्टिफिकेट बिना 10 स्कूल बसों पर 38 हजार का चालान; 2 बसों से 55,989 का टैक्स वसूला
बैज का पलटवार: बीजेपी अपने भवन का नाम ‘नमक-हराम’ कर ले, चौबे को बताया मैच्योर अध्यक्ष
Kharsia Balouda Bazar Rail Line : खरसिया-नया रायपुर-बलौदाबाजार रेल लाइन को मंजूरी, 8741 करोड़ होंगे खर्च
Bijapur Encroachment Action: 120 घर टूटे, माओवादी पीड़ित होने के दावे पर प्रशासन और प्रभावित आमने-सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?