CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FERTILIZER SEIZURE : उर्वरक के अवैध विक्रय और कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 520 बोरी यूरिया जब्त

FERTILIZER SEIZURE : उर्वरक के अवैध विक्रय और कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 520 बोरी यूरिया जब्त

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
FERTILIZER SEIZURE
FERTILIZER SEIZURE

सीजी भास्कर, 3 सितंबर। कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देश एवं उप संचालक कृषि चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि अनिल कुमार कौशिक एवं उर्वरक निरीक्षक दल द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी और मेसर्स सिद्धि विनायक कृषि केन्द्र गोहरापदर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी द्वारा कृषकों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करना, अघोषित परिसर में भंडारण करना, मूल्य सूची प्रदर्शित न करना, नगद एवं उधार का ज्ञापन जारी न करना तथा आवश्यक अभिलेखों का संधारण नहीं करना पाया गया। इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संस्थान में उपलब्ध 520 बोरी यूरिया जब्त कर (seizure) प्रतिबंध की कार्रवाई की गई। खाद भण्डार के संचालक को 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा संबंधित संस्थान का उर्वरक प्राधिकार पत्र 07 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जिले में वर्तमान में सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा जिन समितियों में कमी है वहां तत्काल उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही निर्धारित दर पर उर्वरक खरीदें तथा प्रत्येक लेनदेन पर पक्का बिल लेना सुनिश्चित करें। साथ ही अनधिकृत व्यवसाय अथवा अधिक कीमत पर विक्रय की जानकारी प्राप्त होने पर विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना देने की अपील की गई है, ताकि (compliance) और (transparency) सुनिश्चित की जा सके।

Raipur Wife Murder Case: बेटे के साथ मिलकर पिता ने दी पत्नी को मौत, डेढ़ साल बाद DNA टेस्ट ने खोल दी सच्चाई
Instagram Harassment Case: इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार
Bastar Maoist News : बस्तर में माओवाद का ‘एंडगेम’, सिमटा नेटवर्क, अब केवल गिने-चुने कैडर सक्रिय, पुलिस ने दिया सरेंडर का आखिरी मौका
गर्दन की जगह कंधे का कर दिया इलाज, मरीज की मौत पर अस्पताल को देना होगा 5 लाख
Security Breach : जेड-प्लस सुरक्षा के बावजूद पीसीसी चीफ के घर में घुसा शख्स, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?