सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आगामी दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अनेक (Festival Special Trains) चलाई जा रही हैं। इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज और आरामदायक होगी।
बिलासपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08265/08266 बिलासपुर-हडपसर (पुणे)-बिलासपुर के मध्य एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर से 08265 नंबर के साथ 22 अक्टूबर 2025 को और हडपसर (पुणे) से 08266 नंबर के साथ 23 अक्टूबर 2025 को रवाना होगी। 22 अक्टूबर की ट्रेन में एसी-III में 212 और एसी-III इकॉनमी में 50 बर्थ उपलब्ध रहेंगी।
बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08261/08262 बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर के बीच 22 फेरे के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर से 09 सितम्बर 2025 से 18 नवम्बर 2025 तक हर मंगलवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08262 यलहंका से 10 सितम्बर 2025 से 19 नवम्बर 2025 तक हर बुधवार को चलेगी। अलग-अलग तारीखों पर एसी-II, एसी-III, एसी-III इकॉनमी और स्लीपर क्लास में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध रहेंगी। इस गाड़ी का ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया में दिया गया है।
दुर्ग-सुल्तानपुर पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08763/08764 दुर्ग-सुल्तानपुर-दुर्ग के बीच 12 फेरे के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08763 दुर्ग से 13 सितम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक हर शनिवार को और 08764 सुल्तानपुर से 14 सितम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक हर रविवार को चलेगी। इन ट्रेनों में विभिन्न तिथियों पर एसी-II, एसी-III, एसी-III इकॉनमी और स्लीपर में बर्थ उपलब्ध होंगी।
दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08760/08761 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच 08 फेरे के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग से 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक हर रविवार को और 08761 हजरत निजामुद्दीन से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक हर सोमवार को चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में रहेगा।
इतवारी-जयनगर पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08869/08870 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-जयनगर-इतवारी के बीच चार-चार फेरे के लिए चलाई जा रही है। यह ट्रेन इतवारी से 16 अक्टूबर से 06 नवम्बर तक हर गुरुवार और जयनगर से 18 अक्टूबर से 08 नवम्बर तक हर शनिवार को चलेगी। 30 अक्टूबर और 06 नवम्बर की ट्रेनों में एसी-II, एसी-III और स्लीपर क्लास में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ में रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे त्योहारों में भीड़ से बचने और आरामदायक यात्रा के लिए समय पर टिकट बुक करें। (Festival Special Trains) के संचालन से न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि लंबी दूरी की यात्राओं में भीड़भाड़ और असुविधा से बचाव होगा। त्योहारों के समय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार प्रयासरत है। (Festival Special Trains) से यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुलभ यात्रा का अनुभव मिलेगा।


