सीजी भास्कर, 7 अप्रैल। इंदौर देवास रोड पर बने टोल बूथ का एक सीसीटीवी रविवार को वायरल हुआ है। बताया जाता है कि यहां पर बिना रुपए दिए कार निकालने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, वीडियो 4 अप्रैल का है।
इंदौर-देवास बायपास पर स्थित टोल बूथ का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ अज्ञात युवकों ने यहां पर पहले बूथ कर्मचारियों के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद बूथ के अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर यहां रखे कम्प्यूटर और अन्य सामान तोड़ दिया। इसके बाद यहां कर्मचारी जान बचाकर भागे।
इस दौरान यहां से करीब कई वाहन बिना टोल के निकल गए। यहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। शिप्रा पुलिस ने मामले में आवेदन लिया है। जांच की बात कही है।