CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वर्चस्व की लड़ाई : फायरिंग, बमबारी और सांसद का दफ्तर जलाया, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पहुंची पुलिस पर भी हमला

वर्चस्व की लड़ाई : फायरिंग, बमबारी और सांसद का दफ्तर जलाया, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पहुंची पुलिस पर भी हमला

By Newsdesk Admin 10/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। झारखंड के धनबाद जिले की खरखरी कोलियरी में गुरुवार को वर्चस्व को लेकर झामुमो नेता कारू यादव और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान दोनों गुटों ने कई राउंड फायरिंग और बमबारी की। इस घटना में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पर भी हुआ हमला

संघर्ष को रोकने पहुंची पुलिस भी उपद्रवियों का शिकार बनी। बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। उपद्रवियों ने मधुबन थाना क्षेत्र में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, कम से कम 10 मोटरसाइकिलों को भी जला दिया गया।

झगड़े की वजह आउटसोर्सिंग कंपनी का काम

धनबाद के बाघमारा इलाके में स्थित बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खरखरी कोलियरी में “हिलटॉप राइज” नामक कंपनी आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रही है। यहां बाउंड्री निर्माण को लेकर सांसद के समर्थक और झामुमो नेता के समर्थक आमने-सामने आ गए।

सांसद ने स्थानीय लोगों के रोजगार का मुद्दा उठाया

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बीसीसीएल जीएम से स्थानीय लोगों को रोजगार दिए बिना काम शुरू न करने की मांग की थी। गुरुवार को झामुमो नेता कारू यादव के समर्थकों ने बाउंड्री निर्माण शुरू करने का प्रयास किया जिससे टकराव बढ़ गया।

दोनों गुटों में झड़प के चलते पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए झामुमो नेता कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एसडीओपी पुरुषोत्तम सिंह को गंभीर चोटे आई, उन्हें इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण है तथा पुलिस बल तैनात है।

You Might Also Like

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

Newsdesk Admin 10/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

Amit Shah LWE Review Meeting: नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर हाईलेवल मंथन, बस्तर पर रहा खास फोकस

सीजी भास्कर 8 फरवरी रायपुर। Amit Shah LWE…

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

सीजी भास्कर 8 फरवरी, Raigarh Prostitution Crackdown :…

Dhurandhar 2 Marketing Strategy : कम प्रमोशन में भी ‘धुरंधर 2’ बना चर्चा का केंद्र, चुपचाप तैयार हो रहा बड़ा धमाका

Dhurandhar 2 Marketing Strategy : रणवीर सिंह स्टारर…

UPI Circle Family Payment : एक ही UPI से पूरा परिवार करेगा पेमेंट, अलग अकाउंट की झंझट खत्म

सीजी भास्कर 8 फरवरी डिजिटल लेन-देन को और…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

09/02/2026
Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
Sukma Tribal Drama
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

09/02/2026
SDRF Rescue Operation
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?