CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मिलावटी खाद बनाने वाले व्यवासयी के पर दर्ज हुई FIR:कृषि विभाग की टीम ने मारा था छापा, 6 नमूने जांच में मिले अमानक…

मिलावटी खाद बनाने वाले व्यवासयी के पर दर्ज हुई FIR:कृषि विभाग की टीम ने मारा था छापा, 6 नमूने जांच में मिले अमानक…

By Newsdesk Admin
16/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जून |

सूरजपुर जिले के जयनगर में नकली खाद बनाने वाले व्यवसायी के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जांच के दौरान व्यवसायी के दुकान से बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद एवं खाद पैकिंग करने का सामान जब्त हुआ था।

जांच के लिए गोदाम से लिए गए 8 नमूने में से 6 अमानक पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। सूरजपुर जिले के जयनगर में लक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक महावीर अग्रवाल द्वारा अपने गोदामों में बड़ी मात्रा में नकली व मिलावटी खाद की पैकिंग कर पूरे संभाग में सप्लाई की सूचना मिली थी।

सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर की पहल पर सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धने ने प्रशासनिक एवं कृषि विभाग की टीम को छापेमार कार्रवाई के लिए भेजा। टीम ने लक्ष्मी ट्रेडर्स के तीन गोदामों में से 2460 बोरी खाद जब्त की थी।

मिलावटी खाद और पैकिंग का मिला सामान

सूरजपुर एसडीएम एसडीएम शिवानी जायसवाल और कृषि विभाग की संयुक्त टीम की जांच के दौरान लक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक महावीर अग्रवाल ने गोदाम में कृष्णा फासकेम कंपनी का 47.750 टन खाद होने की रसीद दिखाई, लेकिन जांच में खाद मौके पर नहीं मिली।

इसके स्थान पर बिना बैच और लॉट नंबर के 2460 बोरी खाद जब्त की गई। साथ ही 60 बोरी मार्बल चूरा, 80 बोरी पोटाश जैसे दिखने वाला क्यूरेट ऑफ पोटाश और 52 बोरी अन्नदाता कंपनी का पोटाश मिला।

मौके पर 9600 प्रिंटेड बोरे एवं सिलाई व तौल का सामान जब्त किया गया था। डीएपी की असली रैक पहुंचे से पहले ही कम दर 800 से 1000 रुपए प्रति बोरी के रेट में दुकानदारों को डीएपी की सप्लाई महावीर अग्रवाल कर रहा था।

8 में 6 नमूने मिले अमानक

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक सूरजपुर अशोक सोनवानी ने नमूनों की जांच रिपोर्ट के साथ जयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में लक्ष्मी ट्रेडर्स से लिए गए 8 में से 6 नमूनों में अमानक खाद पाया गया। वहीं दो नमूनों में मानक खाद मिला।

जांच के दौरान विभिन्न उर्वरक कंपनियों का प्रिंटेड खाली बोरे तथा गोदाम के अंदर ही सिलाई मशीन 1 और तौल मशीन पाया गया। इससे स्पष्ट है कि लक्ष्मी ट्रेडर्स जयनगर के द्वारा नकली खाद की पैकिंग उक्त गोदाम में की जाती है।

शासन के निर्देश के बाद पहली कार्रवाई

अशोक कुमार सोनवानी की रिपोर्ट पर जयनगर पुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक महावीर अग्रवाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 4,7 एवं धोखाधड़ी के आरोपी में धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है। जयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य शासन द्वारा नकली खाद, बीज के मामलों में सीधे एफआईआर के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन के निर्देश के बाद यह पहली कार्रवाई है।

दुर्ग SSP की बड़ी सर्जरी, 4 दर्जन से अधिक पुलिस वालों का हुआ ट्रांसफर, 2 थाना प्रभारी, 3 SI, 5 HC, 40 कांस्टेबल और ट्रैफिक में बड़ा फेरबदल
Government Holiday Ban : छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, जानिए क्या है वजह
Bhilai Breaking : सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, विधायक रिकेश की इस अनूठी पहल से बढ़ेगा उत्साह-विजय शुक्ला
सचमुच बदल गए थे बच्चे, डीएनए टेस्ट में शिकायत करने वाली शबाना की जीत, साधना और शबाना को 18 दिन बाद मिले उनके अपने बच्चे
ACB Raid Chhattisgarh : 2000 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी के ठिकानों पर ACB का छापा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?