CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai केपीएस (कृष्णा पब्लिक स्कूल) ग्रुप के अध्यक्ष एम एम त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, आर्किटेक्ट पटेल सहित सांठगांठ में शामिल निगम भिलाई के अफसर और कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज, कूटरचित दस्तावेज गार्डन और ग्रीन लैंड के लिए आबंटित 96 हजार वर्ग फुट जमीन हड़पने का मामला

Bhilai केपीएस (कृष्णा पब्लिक स्कूल) ग्रुप के अध्यक्ष एम एम त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, आर्किटेक्ट पटेल सहित सांठगांठ में शामिल निगम भिलाई के अफसर और कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज, कूटरचित दस्तावेज गार्डन और ग्रीन लैंड के लिए आबंटित 96 हजार वर्ग फुट जमीन हड़पने का मामला

By Newsdesk Admin 28/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। भिलाई के बड़े एजुकेशन ग्रुप कृष्णा एजुकेशन सोसायटी (कृष्णा पब्लिक स्कूल) नेहरू नगर जुनवानी द्वारा नगर निगम भिलाई के अधिकारियों से मिली भगत कर खसरा नंबर बदल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उद्यान/वृक्षारोपण हेतु आबंटित भूमि को हड़प कर शाला भवन निर्माण कर लेने का बड़ा मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच के आधार पर 17 वर्ष पूर्व किए गए इस काले कारनामे पर आज सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में केपीएस ग्रुप अध्यक्ष एम एम त्रिपाठी, सचिव, एक आर्किटेक्ट और निगम के अधिकारी-कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रवि शर्मा निवासी वैशाली नगर  भिलाई ने मय दस्तावेज शिकायत दर्ज करवाई है कि कृष्णा एजुकेशन सोसायटी (कृष्णा पब्लिक स्कूल) नेहरू नगर जुनवानी भिलाई के द्वारा नगर निगम भिलाई के अधिकारियों ने मिलीभगत कर खसरा नंबर बदल फर्जी दस्तावेजों से एक बड़ी जमीन हड़प ली है।

आपको बता दें कि पटवारी हल्का नं-15 खसरा नं-836/837 आबंटित भूमि 22910/73089 कुल रकबा 95 हजार 999 वर्गफुट भूमि का खसरा नं 306 लिखकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षडयंत्र पूर्वक नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध भवन अनुज्ञा प्राप्त कर उद्यान/वृक्षारोपण हेतु आबंटित भूमि मे शाला हेतु अवैध निर्माण कार्य कराया गया।

रवि शर्मा से प्राप्त आवेदन की जांच और दस्तावेजों के अवलोकन के आधार पर एवं नगर निगम से प्राप्त दस्तावेजो के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध सामने आने पर धारा  419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है।

गौरतलब हो कि कृष्णा एजुकेशन सोसायटी (कृष्णा पब्लिक स्कूल) नेहरु नगर भिलाई को शाला स्थापना हेतु तत्कालिक मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1986 में 60000 वर्गफिट भूमि का आबंटन किया गया। जिसका खसरा नंबर 306 है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2005 में कृष्णा पब्लिक स्कूल से लगी पार्क उद्यान हेतु आरक्षित भूमि में से 95 हजार 999 वर्गफिट भूमि जिसका खसरा नंबर 836-837, विशेष शर्तों पर उद्यान/वृक्षारोपण हेतु आबंटन किया गया था।

वर्ष 2007 कृष्णा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष एम एम त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, वास्तुविद आर के पटेल तथा नगर निगम भिलाई के अधिकारियों से मिलीभगत एवं षड़यंत्र कर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर खसरा नंबर 836-837 के स्थान पर खसरा नंबर 306 का उल्लेख कर वृक्षारोपण हेतु आरक्षित भूमि में शाला भवन निर्माण हेतु पहले वर्ष 2007 में भवन अनुज्ञा प्राप्त किया गया। फिर तत्काल बाद वर्ष 2008 में भवन पूर्णता पत्र भी प्राप्त किया एवं वर्ष 2012 में वृक्षारोपण हेतु आरक्षित भूमि में अवैध रूप से प्राप्त कर भवन निर्माण अनुमति के उपरांत इस भूमि का नगर निगम के अधिकारियों से मिलिभगत कर नियमतिकरण भी करवा लिया है।

यह पूरा मामला रवि शर्मा की जानकारी में आने के बाद वर्ष 2016 में नगर निगम भिलाई को शिकायती पत्र दिया गया। इस विषय की जाँच कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम भिलाई द्वारा पृथक-पृथक करवायी गई। लगभग एक वर्ष पूर्व प्रस्तुत जाँच रिपोर्ट में इस फर्जीवाड़े का स्पष्ट उल्लेख हैं किन्तु आज तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

कारण स्पष्ट है कि नगर निगम भिलाई के अधिकारी इस गंभीर अपराध में संलिप्त है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार पार्क/उद्यान हेतु आरक्षित भूमि में निर्माण कार्य एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। रवि शर्मा ने 27 अगस्त 2018 को थाना प्रभारी सुपेला भिलाई के समक्ष शिकायत की गई कि कृष्णा एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव, वास्तुविद और नगर पालिक निगम के अधिकारियों पर सीआरपीसी की धारा 154 के तहत जाँच उपरांत एफआईआर दर्ज की जाए लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। जो कि मामले को दबाने का लगातार प्रयास भी दर्शाता है। इसी जांच प्रतिवेदन पर आज सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज हुई है।

You Might Also Like

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

Newsdesk Admin 28/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

दुर्ग/भिलाई। Job Fraud Case Bhilai : सरकारी नौकरी…

Amit Shah Bastar Pandum
Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं…

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

09/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

09/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

09/02/2026
Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?