CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियो पर दर्ज़ हुई FIR , अपहरण सहित कई बड़े आरोप

बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियो पर दर्ज़ हुई FIR , अपहरण सहित कई बड़े आरोप

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share
ESMA FIR Chhattisgarh
ESMA FIR Chhattisgarh

बरेली , 05 अप्रैल 2025 :

Bareilly Crime News: बरेली में एक किसान को स्मैक तस्करी में फंसाने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की मांग करने के आरोप में फतेहगंज पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह व सिपाही मोहित चौधरी और हिमांशु के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि चौंकी प्रभारी व दो सिपाहियों के खिलाफ अपहरण, धमकी और अवैध वसूली जैसे संगीन आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि तीनों को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई के आदेश कर दिए गए हैं. पुलिस के अनुसार, थाना फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम भिटौरा गांव निवासी किसान बलवीर को बृहस्पतिवार रात पुलिसकर्मियों ने उनके घर से जबरन उठा लिया.

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, कांस्टेबल मोहित और हिमांशु ने उनके घर में घुसकर तलाशी ली, सामान बिखेरा और फिर उन्हें उठाकर रबड़ फैक्टरी कॉलोनी स्थित एक निजी आवास में ले जाकर बंधक बना लिया. बलवीर के परिवार से कहा गया कि वह स्मैक का धंधा करते हैं और उन्हें छोड़ने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गयी जबकि बलवीर के खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड तक नहीं है.

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस की तैयारियां पूरी, सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था

पुलिस के मुताबिक, बलवीर के परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य से की. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ), हाईवे, नीलेश मिश्रा को जांच के लिए भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि जब मिश्रा मौके पर पहुंचे, तबतक चौकी प्रभारी और दोनों सिपाही वहां से फरार हो चुके थे.

उनके मुताबिक, सीओ ने अपहृत बलवीर को सुरक्षित छुड़वाया और मामले की विस्तृत रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी. रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पुलिसकर्मी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें गठित की गई हैं. साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है.

मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये
Iran Airspace Closed Impact : तेहरान रूट बंद होते ही अटकी इंटरनेशनल उड़ानें, रायपुर का परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा
5 महीने का अफेयर, फिर राजा के लिए राज कुशवाह के प्रपोजल को ठुकराया… सोनम रघुवंशी की ये थी फुलप्रूफ प्लानिंग
अरमान को नीले ड्रम का डर… CM योगी से लगाई गुहार, बोला-कभी भी पत्नी ले सकती है उसकी जान
पंप पर धू-धू कर जलने लगी कार, पेट्रोल पंप हुआ धुआं धुआं, अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

नई दिल्ली, 13 अगस्त : संसद का मानसून…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग
Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित समता कालोनी में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?