CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पटना में क्रिकेट टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया प्रतिनिधि पर बरसाई गोलियां… तीन लोग घायल

पटना में क्रिकेट टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया प्रतिनिधि पर बरसाई गोलियां… तीन लोग घायल

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share

सीजी भास्कर 22 मई बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही यहां अपराधियों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो चुके हैं. अपराधी आए दिन हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल की रानीतालाब थाना क्षेत्र का है. यहां सैदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह और दो लोगों को सरेआम बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून डाला.घायल अंजनी सिंह और दो लोगों को पहले बिक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए इन लोगों को डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया.

पटना के पारस अस्पताल में अंजनी सिंह को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जबकि, अन्य दो को पटना एम्स में भर्ती किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात्रि रानीतलाब थाना से महज कुछ ही दूरी पर कुशवाहा कनपा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन था. इसी क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह पहुंचे थे. टूर्नामेंट के समापन के दौरान पुरस्कार का वितरण किया जा रहा था.तबी दो बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधी वहां आ धमके. उन्होंने अंजनी सिंह के ऊपर कई राउंड गोलियां चला दीं, जिसमें अंजनी सिंह बुरी तरह से घायल होकर गिर गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बदमाश जैसे ही वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भागने लगे, लोगों ने उनका पीछा किया.

तब बदमाशों ने उनका पीछा कर रहे दो लोगों को भी गोली से घायल कर दिया.घायलों की पहचान राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है. इन दोनों का इलाज पटना एम्स में चल रहा है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. घटनास्थल से पुलिस ने 6 गोली का खोखा एक मैगजीन और अपराधी का एक बाइक को भी बरामद किया है.दो बार मुखिया का चुनाव लड़ामुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह दो बार से मुखिया का चुनाव लड़े थे. लेकिन पिछले बार उन्होंने पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी ममता देवी को सैदाबाद पंचायत से मुखिया के पद पर खड़ा किया था. वो भी चुनाव जीत गई थीं.

हालांकि, पिछले एक माह से अंजनी सिंह को जान से मार डालने की धमकी मिल रही थी. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की थी. डीएसपी 2 तक को लिखित आवेदन में दिया था और सुरक्षा को लेकर गुहार लगा रहे थे. लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया.इन तीनों पर लगाया इल्जामघटना में घायल मुखिया प्रतिनिधि अंजली सिंह ने अपना बयान देते हुए बताया- विक्रम विधानसभा के विधायक सिद्धार्थ सौरभ, गनौरी यादव और राजेश यादव ने ही मुझे मरवाने की साजिश रची है. अगर हमें कुछ होता है तो यही तीनों दोषी होंगे.

मामले में आगामी कार्रवाई जारीइधर घटना को लेकर थानाप्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया- कुशवाहा कनपा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि अंजनी सिंह और दो लोगों को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है. सूचना मिलने के पुलिस की टीम मौके पहुंची, जहां तीनों को घायल अवस्था में विक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. बेहतर इलाज के लिए तीनों को पटना रेफर किया गया है. घटनास्थल से पुलिस ने अपराधी के एक बाइक एक मैगजीन और 6 गोली का खोखा बरामद किया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

You Might Also Like

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

GST 2.0 Impact: जीएसटी 2.0 से बढ़ा राजस्व, लेकिन उत्पादन राज्यों पर बढ़ा दबाव

Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज

Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बीजेपी…

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के Kawardha में बीती रात उस वक्त…

Bihar Politics Latest : इस्तीफा या सियासी स्क्रिप्ट? नीतीश के कदम पर तेजस्वी का वार – ‘जनता के साथ खेल हुआ’

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार की सियासत में…

SECL High Court Order 2026 : “नौकरी गई, जीवन गया… लेकिन हक नहीं जाएगा”, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, SECL को देना होगा आश्रित को पैसा

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिलासपुर हाई कोर्ट ने…

Somanna Maoist Surrender : डेडलाइन से ठीक पहले बड़ा झटका! टॉप माओवादी नेता सोमन्ना ने किया सरेंडर, नेटवर्क हिला

सीजी भास्कर, 30 मार्च। नक्सल विरोधी अभियान के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

30/03/2026
देश-दुनिया

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

30/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

GST 2.0 Impact: जीएसटी 2.0 से बढ़ा राजस्व, लेकिन उत्पादन राज्यों पर बढ़ा दबाव

30/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?