CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले पर्स छीना, कम पैसे मिलने पर लौट आए और घोंप दिया चाकू… दिल दहलाने वाली वारदात

पहले पर्स छीना, कम पैसे मिलने पर लौट आए और घोंप दिया चाकू… दिल दहलाने वाली वारदात

By Newsdesk Admin 06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां बदमाशों ने बिजली विभाग में इंजीनियर राह चलते रोक कर लूटपाट की।

इस दौरान उनके पर्स में महज 600 रुपये मिले तो गुस्से में बदमाशों ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया। इससे मौके पर ही इंजीनियर की मौत हो गई. यह वारदात बीते रविवार की सुबह का है। उस समय शिवम अपने घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब घटना का खुलासा किया है।

इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश पिकअप में सवार होकर अनार की बोरी खरीदने फल मंडी गए थे। वहां से वापसी में बदमाशों ने बिजली विभाग में इंजीनियर शिवम को अकेले जाते देखकर गाड़ी रोकी और मारपीट करते हुए पर्स छीन लिया। इसके बाद बदमाश वहां से चले गए, लेकिन आगे जाकर देखा तो पर्स में केवल 600 रुपये थे।

ऐसे में गुस्से में बदमाश वापस लौटे और शिवम के साथ फिर मारपीट शुरू कर दी। वहीं जब शिवम ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

फारबिसगंज में थी इंजीनियर की तैनाती : पुलिस के मुताबिक फारबिसगंज स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में तैनात इंजीनियर शिवम की पहचान वैशाली के जढ़ुआ गांव निवासी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच की।

इस दौरान पता चला कि बदमाशों ने शिवम का मोबाइल फोन भी लूट लिया था। इसी मोबाइल फोन के लोकेशन को ट्रैस करते हुए पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई।

पुलिस ने इन बदमाशों के पास से इंजीनियर का बैग, लैपटॉप, पर्स, मोबाइल, चार्जर, लाइसेंस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर वह पिकअप भी बरामद कर लिया है, जिससे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

ससुराल जाते समय हुई वारदात : बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 30 मार्च की सुबह सवा सात बजे शिवम का शव मिला था।

वह बस से बबलू लाइन होटल पर उतरा था और वहां से पैदल ही अपने ससुराल तुर्की की ओर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करते हुए चाकू घोंप दिया था।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों की पहचान करते हुए उन्हें अरेस्ट किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

Newsdesk Admin 06/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert: बदला मौसम, अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और ओलों का खतरा

छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली…

Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगी के खिलाफ…

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

छत्तीसगढ़ के भिलाई-कुम्हारी इलाके में खारून नदी पर…

Karan Johar Show Contestants
Karan Johar Show Contestants : ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में नहीं दिखेंगे समर्थ जुरेल? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

सीजी भास्कर, 31 मार्च। प्राइम वीडियो के चर्चित…

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

Surajpur Hospital Negligence : छत्तीसगढ़ के Surajpur जिला…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा

31/03/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Surajpur Hospital Negligence: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद भी इलाज में देरी, मंत्री का अचानक दौरा, सिस्टम पर उठे सवाल

31/03/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

31/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?