CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत….

वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत….

By Newsdesk Admin 23/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य सरकार के वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की जान चली गई।

घटना नवा रायपुर क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार निलेश कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसा बीती रात मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निलेश कश्यप अपने एक साथी के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी, और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

मृतक निलेश कश्यप, वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र थे। 

हादसे में उनके साथ मौजूद दूसरा युवक भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और संतुलन खोने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और बाइक की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

परिवार और सियासी गलियारों में शोक:

इस घटना के बाद कश्यप परिवार और उनके करीबी राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। निलेश की असामयिक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

You Might Also Like

Elephant Attack Chhattisgarh : आक्रोशित हथिनी ने तीन साल के मासूम और महिला को पटककर मारा

Rose Farming Success : खेत में खिले गुलाब, बैंक खाते में 10 लाख! जानिए कैसे

IGKV BSc Merit List : बीएससी की रिक्त सीटें 12वीं परिणाम के आधार पर भरी जाएंगी

Sustainable Tourism Model : खमढोड़गी जलाशय में बैम्बू राफ्टिंग और नौकायन की हुई शुरुआत

Classroom Monitoring : कक्षाएं बदलेंगी किस्मत, नहीं तो आंकड़े देंगे चेतावनी…कलेक्टर ने बोर्ड रिजल्ट सुधारने शिक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी…

Newsdesk Admin 23/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Jagdeep Dhankhar Resignation Jagdeep Dhankhar Resignation : धनखड़ के इस्तीफे से खाली उपराष्ट्रपति पद के लिए इस दिन होगा चुनाव
Next Article 3 मकान, 2 फ्लैट, सोने-चांदी के गहने…ट्राइबल विभाग का डिप्टी कमिश्नर कैसे बन गया अरबपति?

You Might Also Like

Elephant Attack Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Elephant Attack Chhattisgarh : आक्रोशित हथिनी ने तीन साल के मासूम और महिला को पटककर मारा

23/07/2025
Rose Farming Success
छत्तीसगढ़

Rose Farming Success : खेत में खिले गुलाब, बैंक खाते में 10 लाख! जानिए कैसे

23/07/2025
IGKV BSc Merit List
छत्तीसगढ़शिक्षा

IGKV BSc Merit List : बीएससी की रिक्त सीटें 12वीं परिणाम के आधार पर भरी जाएंगी

23/07/2025
Sustainable Tourism Model
छत्तीसगढ़

Sustainable Tourism Model : खमढोड़गी जलाशय में बैम्बू राफ्टिंग और नौकायन की हुई शुरुआत

23/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?