CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर

रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर

By Newsdesk Admin 13/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। (मुंगेली) अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार और डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पूरा मामला 10 अप्रैल 2026 की रात का है। (Terror of sand mafia)

वन विभाग के अफसरों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेली जिले के खुड़िया वन परिक्षेत्र के सरगढ़ी परिसर में तैनात वन अमला अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर जंगल की ओर बढ़ा था, उन्हें अंदाजा नहीं था कि आगे उनके लिए जाल बिछाया जा चुका है।

वन रक्षक अभिषेक बर्मन, योगेश बरेठ, देवेन्द्र बघेल और उनकी टीम जब भुक्खुनाला के पास पहुंची तो एक ट्रैक्टर अवैध रेत से भरा मिला। चालक राजकुमार यादव को मौके पर पकड़ लिया गया। (Terror of sand mafia)

सब कुछ नियंत्रण में लग रहा था, लेकिन असली खेल अभी बाकी था। जैसे ही टीम जंगल के भीतर और ट्रैक्टरों की तलाश में आगे बढ़ी, कुछ वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। टीम ने एक और ट्रैक्टर को पकड़ा और वापस लौटने लगी, यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ लिया।

भुक्खुनाला के पास अचानक कई लोग इकट्ठा हो गए। पहले बहस हुई, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। वन टीम को चारों तरफ से घेर लिया गया।

“ट्रैक्टर क्यों ले जा रहे हो?” इस सवाल के साथ शुरू हुआ विवाद हिंसक हमले में बदल गया। आरोपियों ने वनकर्मियों को न सिर्फ पीटा, बल्कि कुछ समय के लिए बंधक भी बना लिया। लाठी-डंडों, हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। जान से मारने की धमकियां दी गईं।

जंगल के बीच, अंधेरे में फंसी टीम के लिए हर पल खतरे से भरा था। इस हमले में अभिषेक बर्मन के सिर, माथे और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जबकि योगेश बरेठ के हाथ, पैर, गर्दन और आंख के पास गहरी चोटें दर्ज की गईं। अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं। (Terror of sand mafia)

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों, जिनमें सरपंच चंदर तिलगाम और नरेश तिलगाम शामिल थे, जिन्हे बीच-बचाव करना पड़ा।

काफी देर बाद वनकर्मियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। घायल हालत में उन्हें लोरमी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अभिषेक बर्मन को गंभीर स्थिति में बिलासपुर रेफर किया गया। घटना ने पूरे वन विभाग को हिला दिया है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार और डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। यह घटना सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि जंगलों में सक्रिय रेत माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस का संकेत है, जहां अब सरकारी टीम भी सुरक्षित नहीं है।

You Might Also Like

Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

Home Minister should apologize : गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री

Town vs Gram Panchayat : CHC भवन पर नगर बनाम ग्राम पंचायत, स्थल चयन पर पुनर्विचार की मांग

Newsdesk Admin 13/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

The body of an unidentified youth was fished…

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए हटाया…

दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

15 साल बाद डिजिटल होगी गणना

Home Minister should apologize : गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री

बैज ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश…

Town vs Gram Panchayat : CHC भवन पर नगर बनाम ग्राम पंचायत, स्थल चयन पर पुनर्विचार की मांग

Town vs Gram Panchayat

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

13/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

13/04/2026
छत्तीसगढ़

Home Minister should apologize : गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री

13/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?