CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forest Processing Unit : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार बनी

Forest Processing Unit : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार बनी

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
Forest Processing Unit
Forest Processing Unit

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन एवं राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ द्वारा वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों से वनोपज एवं औषधीय पौधों का संग्रहण और प्रसंस्करण कर ‘छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड’ (Forest Processing Unit) के नाम से उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। ये हर्बल उत्पाद न केवल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं, बल्कि ग्रामीण आजीविका को भी मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं।

Contents
  • महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी मदद
  • 20 हजार मीट्रिक टन का विशाल वेयरहाउस
  • पीपीपी मॉडल पर स्थापित हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट
  • ग्रामीणों को स्थायी आय का भरोसा

महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी मदद

पाटन के जामगांव एम में लगभग 111 एकड़ में स्थापित केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई (Forest Processing Unit) स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों के लिए रोज़गार का मजबूत माध्यम बनी है। यहां आंवला, बेल और जामुन से जूस, कैंडी, लच्छा, मुरब्बा, आरटीएस पेय सहित कई उत्पाद शुद्धता के साथ तैयार किए जा रहे हैं। केवल एक वर्ष में इस इकाई ने 44 लाख रुपये के उत्पाद तैयार कर बिक्री की। इन उत्पादों का विक्रय एनडब्ल्यूएफपी मार्ट और संजीवनी स्टोर के माध्यम से किया जा रहा है। इससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी हुई है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में वे सक्षम हुई हैं।

20 हजार मीट्रिक टन का विशाल वेयरहाउस

यहां चार बड़े गोदाम बनाए गए हैं जिनकी संयुक्त क्षमता 20 हजार मीट्रिक टन है। इनमें कोदो, कुटकी, रागी, हर्रा कचरिया, चिरायता, कालमेघ, पलास फूल, साल बीज जैसी वनोपज का सुरक्षित भंडारण है। इनका विक्रय संघ मुख्यालय रायपुर द्वारा निविदा प्रक्रिया से किया जा रहा है। इन इकाइयों के जरिए अब तक 5200 से अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ है।

पीपीपी मॉडल पर स्थापित हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ और स्फेयर बायोटेक कंपनी ने मिलकर 6 एकड़ में हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित की है। इसका लोकार्पण वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने किया था। यहां गिलोय, कालमेघ, बहेड़ा, जंगली हल्दी, अश्वगंधा, शतावरी जैसे वनोपज से औषधीय अर्क निकाला जाता है, जिनका उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों और वेलनेस उत्पादों में होता है।

ग्रामीणों को स्थायी आय का भरोसा

स्फेयर बायोटेक द्वारा ग्रामीण संग्राहकों से वनोपज की पूरी खरीदी की जाएगी, जिससे उन्हें नियमित और उचित मूल्य मिलेगा। इस प्रसंस्करण इकाई, वेयरहाउस और एक्सट्रैक्शन यूनिट से ग्रामीणों, महिलाओं और संग्राहकों के लिए रोज़गार एवं आय के नए अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं।

The Chief Minister suddenly arrived at the shop : ‘लखपति दीदी’ से मुलाकात में क्या खास हुआ
Wolf Attack Incident : खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों का हमला, क्षत-विक्षत मिली लाशें
Security camps will be converted in Bastar : स्कूल-अस्पताल के रूप में मिलेंगी नई सुविधाएं
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड की पकड़ ढीली, अगले तीन दिनों में 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
फर्जी हस्ताक्षर कर किसान के खाते से 8 लाख निकाले:14 दिन के अंदर 4 बार लेन-देन हुए; बैंक कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?