CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्मृति नगर, जुनवानी, खमरिया से जेवरा सिरसा आईआईटी तक बनेगी फोरलेन, वैशाली नगर विधायक रिकेश ने बताया 20.65 करोड़ स्वीकृत

स्मृति नगर, जुनवानी, खमरिया से जेवरा सिरसा आईआईटी तक बनेगी फोरलेन, वैशाली नगर विधायक रिकेश ने बताया 20.65 करोड़ स्वीकृत

By Newsdesk Admin 19/07/2025
Share

सीएम विष्णुदेव, डिप्टी सीएम साव और वित्त मंत्री चौधरी का माना आभार

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। विधायक रिकेश सेन की पहल पर वैशाली नगर विधानसभा को बहुत जल्द एक फोरलेन सड़क मिलने जा रही है।

विधायक श्री सेन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री अरूण साव ने भिलाई के स्मृति नगर से आईआईटी जेवरा सिरसा तक 2.3 किमी फोरलेन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए विधायक रिकेश सेन ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में वैशाली नगर के विकास हेतु लगभग 400 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि वैशाली नगर के विकास में कभी बजट की कमी नहीं होने देंगे।

नतीजतन राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आईआईटी जेवरा सिरसा मार्ग तक फोरलेन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इस प्रस्तावित मार्ग की लंबाई 2.3 किमी होगी। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा इस फोरलेन निर्माण के लिये 2064.29 लाख (20 करोड़ 64 लाख 29 हजार रूपये) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है।

फोरलेन निर्माण से जहां वैशाली नगर के रहवासी सीधे आईआईटी जेवरा सिरसा से जुड़ सकेंगे वहीं स्मृति नगर से जुनवानी पेट्रोल पंप के बगल से कैनाल रोड खमरिया होते हुए खमरिया भाठा से आईआईटी तक फोरलेन बनने से इन क्षेत्रों के विकास में दोगुनी तेजी आएगी।

गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधानसभा को जवाहर मार्केट के सुव्यवस्थापन, नेहरु नगर से भिलाई नगर स्टेशन और भिलाई नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल लाईन के पैरेलल रोड और सेंट्रल लायब्रेरी सह 500 सीटिंग के लिए हाल ही में 51 करोड़ रूपये की सौगात विधायक रिकेश सेन के प्रयास से मिली है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
श्री सेन ने बताया इसके आलावा डीपीएस दुर्ग से सड़क निर्माण, देव धाम जवाहर नगर, लाल मैदान, प्रियदर्शिनी परिसर में स्वीमिंग पूल, हार्स राइडिंग ग्राउंड, स्केटिंग ट्रेक जैसे बड़े विकास कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है और कई कार्य शुरू भी हो गए हैं।

You Might Also Like

Mother lost with the joy of birth : मदर्स डे पर उन मासूमों की कहानी, जिन्होंने आते ही खो दिया ममता का साया

Inhuman punishment for two youths on charges of theft : जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

Newsdesk Admin 19/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mother lost with the joy of birth : मदर्स डे पर उन मासूमों की कहानी, जिन्होंने आते ही खो दिया ममता का साया

Mother lost with the joy of birth

Inhuman punishment for two youths on charges of theft : जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Inhuman punishment for two youths on charges of…

Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार

Thieves raid a vacant house in Bhilai

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Old Bhilai Police action

Surajpur Crime
Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 10 मई। सूरजपुर जिले के चन्द्रमेढ़ा…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Mother lost with the joy of birth : मदर्स डे पर उन मासूमों की कहानी, जिन्होंने आते ही खो दिया ममता का साया

10/05/2026

Inhuman punishment for two youths on charges of theft : जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

10/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Thieves raid a vacant house in Bhilai : लाखों के गहने और नगदी पार

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्य

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?