CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के सूर्या अपार्टमेंट में 44.18 लाख की धोखाधड़ी, facebook विज्ञापन देख की शेयर ट्रेडिंग, 5 महीने में 44 लाख लगा दिए, विथड्रा समय हुआ अहसास कि “खेला हो गया”

भिलाई के सूर्या अपार्टमेंट में 44.18 लाख की धोखाधड़ी, facebook विज्ञापन देख की शेयर ट्रेडिंग, 5 महीने में 44 लाख लगा दिए, विथड्रा समय हुआ अहसास कि “खेला हो गया”

By Newsdesk Admin 27/01/2025
Share

▶️ धोखेबाजों ने रकम निकलवाने के नाम पर भी मांगे रूपये और पीड़ित ने भेज भी दिए

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। माडल टाउन स्थित सूर्या अपार्टमेंट निवासी बिजन कुमार भट्ट (64 वर्ष) की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने पांच महीने के भीतर कुल 44 लाख 18 हजार रूपये की धोखाधड़ी पर दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित बिजन भट्ट के अनुसार 24 सितंबर 2024 से 22 जनवरी 2025 के बीच दो कंपनियां Fxroad.com और trade.steadyedge.org ने फेसबुक के माध्यम से विज्ञापन दिया। बिजन ने अपना आनलाइन रजिस्ट्रेशन किया तो Fxroad के सलाहकार संदीप और Steady Edge.org की साक्षी जायसवाल ने व्हाट्सएप और अन्य नंबरों से कॉल करके मुझसे संपर्क किया। इन्होंने निवेश के अवसरों पर उच्च रिटर्न का वायदा किया। बिजन भट्ट ने trade.steadyedge.org कंपनी में 28 सितंबर 2024 को 21500 रूपये, 9 दिसंबर को 4 लाख 66 हजार रूपये श्री एंटरप्राइजेज एक्सिस बैंक, गोरेगांव (ईस्ट) को, 13 दिसंबर को 3 लाख 81 हजार 774.60 रूपये नानी गोपाल डे के नाम आईसीआईसीआई बैंक आसनसोल के खाता में RTGS किया। 3 जनवरी को 8 लाख श्रेया इन्फोसॉल्यूशंस सरस्वती को-ऑप बैंक लिमिटेड इंदौर के खाता में, 21 जनवरी को 5 लाख 5 हजार 196 रूपये हितेश बंधन बैंक अलवर के खाता में, 22 जनवरी को 8 लाख 95 हजार 632.08 रूपये अंशुल यादव के यस बैंक अलवर खाता में एवं FXroad.com कंपनी में (ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से) 24 नवंबर को 20 हजार 975, 19 दिसंबर को 2 लाख 61 हजार, 20 दिसंबर को 2 लाख 61 हजार, 26 दिसंबर को 87 हजार 106 रूपये, 2 जनवरी को 87 हजार 515 रूपये, यू फॉरेक्स टेक्नालाजी, 6 जनवरी को 3 लाख 14 हजार, 7 जनवरी को 2 लाख 10 हजार यू फॉरेक्स टेक्नालाजी, 8 जनवरी को 1 लाख 5 हजार रूपये भेजे। दोनों कंपनियों द्वारा निवेश कराकर अधिक लाभ देने का प्रलोभन देकर ऑनलाईन धोखाधड़ी की गई है।

टीआई मिश्रा ने बताया कि 20 जनवरी को बिजन भट्ट अपनी रकम को आहरण करने ई वॉलेट में गए और रकम निकालना चाहा तो रकम निकालने के एवज् में उनको और रकम डालने बोला गया। इस डिमांड को भी बिजन ने पूरा करते हुए रूपये भेज दिए लेकिन रूपये नहीं निकाल पाए तब उन्हें संदेह हुआ। दोनों कंपनियों में निवेश कराने के नाम पर कुल 44 लाख 18 हजार रूपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी की शिकायत उन्होंने डायल 1930 में दर्ज कराई है।

You Might Also Like

Raipur GST Raid Fake Billing Case 2026: अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स समेत 4 ठिकानों पर छापा, फर्जी बिलिंग के संकेत

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026: नाबालिग की हिम्मत से बची इज्जत, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 5 साल की सजा

Government Job Scam India : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दुर्ग से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार”

Chhattisgarh Betting Racket : IPL से पहले छत्तीसगढ़ में सट्टे का जाल, होटल, फार्महाउस से लेकर गांव तक फैला करोड़ों का नेटवर्क”

VIP Convoy Accident India : VIP काफिले की रफ्तार बनी मौत का कारण, जगदलपुर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत”

Newsdesk Admin 27/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Bird Flu Outbreak 2026: 22 हजार से ज्यादा पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट, बढ़ा खतरा

Bilaspur Bird Flu Outbreak 2026 : Bilaspur में…

Raipur GST Raid Fake Billing Case 2026: अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स समेत 4 ठिकानों पर छापा, फर्जी बिलिंग के संकेत

Raipur GST Raid Fake Billing Case 2026 :…

Jagdalpur Development Projects 2026: महारानी अस्पताल में हीमोडायलिसिस-कैंसर क्लिनिक, 22.67 करोड़ के काम शुरू

Jagdalpur Development Projects 2026 : Jagdalpur विधानसभा क्षेत्र…

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026: नाबालिग की हिम्मत से बची इज्जत, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 5 साल की सजा

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026 : Raigarh…

GPM Police Transfer List : SP मनोज खेलारी का बड़ा एक्शन, 67 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों में बदले चेहरे”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Raipur GST Raid Fake Billing Case 2026: अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स समेत 4 ठिकानों पर छापा, फर्जी बिलिंग के संकेत

26/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026: नाबालिग की हिम्मत से बची इज्जत, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 5 साल की सजा

26/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Government Job Scam India : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दुर्ग से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार”

26/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Betting Racket : IPL से पहले छत्तीसगढ़ में सट्टे का जाल, होटल, फार्महाउस से लेकर गांव तक फैला करोड़ों का नेटवर्क”

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?