CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘संसाधन की कमी से लेकर युवा पीढ़ी को जोड़ने तक’, नए महासचिव एमए बेबी के सामने है ये पांच चुनौतियां

‘संसाधन की कमी से लेकर युवा पीढ़ी को जोड़ने तक’, नए महासचिव एमए बेबी के सामने है ये पांच चुनौतियां

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

10 अप्रैल 2025 :

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) के शीर्ष पद पर बड़ा बदलाव हुआ है. तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित पार्टी की 24वीं कांग्रेस में केरल के वरिष्ठ नेता मरियम अलेक्जेंडर बेबी उर्फ एमए बेबी को नया महासचिव चुना गया है. एमए बेबी अब सीताराम येचुरी की जगह लेंगे और पार्टी की बागडोर ऐसे समय में संभालेंगे जब पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में हाशिए पर है.

एमए बेबी कोई नया नाम नहीं हैं. बल्कि वो लंबे समय से पार्टी की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो में एक्टिवली भूमिका निभा चुके है. बेबी न सिर्फ केरल में एक स्थापित नेता हैं बल्कि उन्हें विचारधारा और संगठनात्मक समझ के लिए भी जाना जाता है. पार्टी के भीतर उनकी छवि एक सुलझे हुए, जमीनी नेता की है जो संवाद और संगठन को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन बेबी का यह कार्यकाल आसान नहीं होने वाला. ऐसे समय में जब पार्टी का जनाधार सिमटता जा रहा है और संसाधन सीमित हैं, उन्हें कई मोर्चों पर एक साथ जूझना होगा.

इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं वो पांच सबसे बड़ी चुनौतियां जिनका सामना एमए बेबी को महासचिव बनने के बाद करना पड़ सकता है.

नई पीढ़ी को जोड़ना

कभी युवाओं को आंदोलनों से जोड़ने वाली साम्यवादी विचारधारा अब लोगों को उतना आकर्षित नहीं कर पा रही है. कुछ विश्वविद्यालयों को छोड़ दें तो छात्र राजनीति में पार्टी की उपस्थिति कमजोर हुई है. एमए बेबी को यह देखना होगा कि कैसे पार्टी अपनी विचारधारा को युवाओं की भाषा में दोबारा ढाल सके और उन्हें आंदोलन, राजनीति और संगठन से जोड़े.

वित्तीय संकट और संसाधनों की कमी

CPI(M) उन गिनी-चुनी पार्टियों में है जो चुनावी बॉन्ड नहीं लेती. इसके चलते पार्टी को चुनावी फंडिंग और रोज़मर्रा के खर्चों के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. केवल केरल में सत्ता में होने के कारण पार्टी का संसाधनों पर पूरा नियंत्रण नहीं है. राज्यों में पार्टी कार्यालयों और कार्यक्रमों के लिए फंड जुटाना एमए बेबी के लिए सबसे बड़ी प्रशासनिक चुनौती बनकर उभरेगा.

जननेताओं की नई पौध तैयार करना

हरकिशन सिंह सुरजीत और ज्योति बसु जैसे बड़े नेताओं के जाने के बाद पार्टी में करिश्माई जननेताओं की कमी महसूस की जा रही है. अब नेतृत्व को स्थानीय स्तर से उभारने की ज़रूरत है. बेबी को बूथ से लेकर राज्य स्तर तक ऐसे नेताओं को आगे लाना होगा जो जमीन से जुड़े हों और जनता के बीच पकड़ रखते हों.

आंदोलन और चुनावी राजनीति के बीच की खाई पाटना

सीपीएम आज भी सड़कों पर आंदोलनों में दिखाई देती है, लेकिन वह आंदोलन चुनावी समर्थन में तब्दील नहीं हो पाता. यह विरोधाभास पार्टी के लिए लंबे समय से एक उलझन बना हुआ है. एमए बेबी के लिए यह जरूरी होगा कि आंदोलन और चुनावी रणनीति के बीच संतुलन स्थापित किया जाए ताकि पार्टी का प्रभाव सिर्फ प्रदर्शन तक सीमित न रहे.

विचारधारा में लचीलापन

आज का भारत वैश्वीकरण और तकनीकी बदलावों के दौर में है. ऐसे में शुद्ध वैचारिक रुख़ अपनाना पार्टी को जनता से दूर कर सकता है. एमए बेबी को साम्यवाद और समकालीन मुद्दों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाना होगा जो न सिर्फ पार्टी के मूल सिद्धांतों को जीवित रखे बल्कि उसे प्रासंगिक भी बनाए.

You Might Also Like

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

सीजी भास्कर, 21 मार्च। ऑनलाइन गेमिंग की आड़…

Chhattisgarh Mining Raid : कोरबा में खनन माफिया पर बड़ा वार, एक दिन में 34 वाहन जब्त, कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

सीजी भास्कर, 21 मार्च। जिले में अवैध खनन…

NDPS Act Case India : दुर्ग में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, नेवई-उतई पुलिस ने 6.5 किलो गांजा जब्त किया, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सीजी भास्कर, 21 मार्च। दुर्ग जिले में नशे…

Eid Namaz Timing : चांद के साथ आई खुशियों की सौगात: नमाज, फितरा और गले मिलकर मनाई जा रही ईद

सीजी भास्कर, 21 मार्च। रमजान के पूरे महीने…

Fire NOC Policy Chhattisgarh : फ्री फायर एनओसी खत्म, स्कूल, हॉस्पिटल समेत अन्य संस्थानों की बढ़ी मुसीबत, ऑडिट के नाम पर निजी कंपनियों की मनमानी

सीजी भास्कर, 21 मार्च। प्रदेश में अब तक…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

21/03/2026
देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?