CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भूमाफिया से लेकर अधिकारी भी जाएंगे जेल, सरकारी जमीन अतिक्रमण पर मंत्री की सख्त टिप्पणी

भूमाफिया से लेकर अधिकारी भी जाएंगे जेल, सरकारी जमीन अतिक्रमण पर मंत्री की सख्त टिप्पणी

By Newsdesk Admin 06/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 सितम्बर। शहर में शासकीय भूमि पर पक्के स्थायी निर्माण कर लाभ कमाने वाले भूमाफिया तो जेल जाएंगे ही, साथ ही जिन अधिकारियों के संरक्षण में ये पनप रहे हैं वह भी नपेंगे।

Contents
सभी अतिक्रमणकारियों को जारी होंगे नोटिसनिगम की 100 एकड़ से ज्यादा जमीन

पिछले दिनों कोकता ट्रांसपोर्ट नगर और हथाईखेड़ा डैम के आसपास (Bhopal, Madhya Pradesh) स्थित पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन के सीमांकन में 80 से अधिक पक्के अतिक्रमण मिले थे।

यदि समय रहते विभाग सीमांकन करवाता और प्रशासन, नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी खसरा, खतौनी, बंटान आदि दस्तावेजों की जांच करवाते तो करोड़ों की जमीन पर कब्जे नहीं होते।

ऐसे में इन अवैध कब्जों के लिए SDM, तहसीलदार, आरआइ, पटवारी सहित अन्य अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। अब उनकी जांच होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह बात प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कही है।

गोविंदपुरा तहसीलदार सौरभ वर्मा की टीम द्वारा पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन का सीमांकन किया गया तो यहां पर करीब 7 एकड़ से अधिक जमीन पर अतिक्रमण निकला।

इसमें नगर निगम की 50 दुकानें, एसटीपी प्लांट आदि भी विभाग की जमीन पर बनाए गए हैं।

ये दुकानें तत्कालीन निगमायुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी के समय पर बनवाई गईं थीं।

तब तत्कालीन भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया थे और प्रशासन ने सीमांकन कर जमीन नगर निगम को सौंपी थीं।

विभाग की जमीन पर निगम की दुकानें आने के बाद से सवाल खड़े हो रहे हैं कि रिकार्ड में जब पशुपालन का रकबा था तो आरआइ, पटवारी ने किस आधार पर यह जमीन निगम की बता दी।

ऐसे में अब दोनों विभागों के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि पशुपालन विभाग ने जिला प्रशासन को जमीन अतिक्रमणमुक्त करवाकर सौंपने के लिए कहा है।

सभी अतिक्रमणकारियों को जारी होंगे नोटिस

विभाग की जमीन पर पेट्रोल पंप, स्कूल, रिसार्ट, शादी हाल, फार्म हाउस, 20 मकान, 50 दुकान, एसटीपी प्लांट, डायमंड सिटी, कोर्टयार्ड प्राइम, कोर्टयार्ड कस्तूरी, राजधानी परिसर आदि का अतिक्रमण है।

इन सभी को तहसीलदार द्वारा संभवत: प्रकरण बनाकर सोमवार से नोटिस जारी किए जाएंगे।

नोटिस सीमा के दौरान यदि ठोस दस्तावेज न्यायालय में नहीं दिए गए तो पक्के निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी।

निगम की 100 एकड़ से ज्यादा जमीन

तत्कालीन निगमायुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि मेरे समय दुकानों का निर्माण कराया गया था, यह निगम की जमीन है। इसी से लगी हुई पशुपालन विभाग की जमीन है।

अब सीमांकन में दुकानें उनकी जमीन में बताई गई हैं जो समझ नहीं आ रहा है। कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम भोपाल के पास 100 एकड़ से अधिक जमीन और कई दुकानें हैं।

आलोक शर्मा (भाजपा सांसद) ने कहा, वर्जन राजधानी में शासकीय जमीनों पर भूमाफिया ने जमकर कब्जे किए हैं और यह एक दो नहीं बल्कि 50 से 100 एकड़ में कब्जे हैं।

मछली हो या मगरमच्छ सभी के कब्जे से शासकीय भूमि मुक्त करवाई जाएगी।

वहीं, जिन एसडीएम, तहसीलदार, आरआइ, पटवारी के रहते यह सब अतिक्रमण हुए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

लखन पटेल (राज्यमंत्री, पशुपालन एवं डेयरी विभाग) ने बताया, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित पशुपालन विभाग की जमीन का सीमांकन पूरा कर लिया गया है।

मुझे जानकारी मिली है यहां पर लोगों ने अतिक्रमण किए हैं। उनके दस्तावेज तक बनाए गए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। भूमाफिया पर कार्रवाई होगी, साथ ही अधिकारियों पर भी सख्ती बरती जाएगी।

You Might Also Like

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Iran Airstrike Claims: ईरान पर कथित संयुक्त हमले की सनसनी, 30 सेकेंड में कई ठिकानों पर स्ट्राइक की खबर

Newsdesk Admin 06/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की…

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मिडिल-ईस्ट में हालात बेहद…

Shadashtak Yog 2026 : चंद्रग्रहण से पहले शुक्र-चंद्रमा का षडाष्टक योग, 3 राशियों के लिए चेतावनी

सीजी भास्कर, 1 मार्च। 3 मार्च 2026 को…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?