CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस Blast, GM सहित दर्जनों घायल, लापरवाही पर मैनेजर-डायरेक्टर पर FIR

प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस Blast, GM सहित दर्जनों घायल, लापरवाही पर मैनेजर-डायरेक्टर पर FIR

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुए फर्नेस ब्लास्ट में 13 मजदूर झुलस गए। हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधक उदय सिंह और संचालक संजय जैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि इन पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 287, 289, और 125(बी)/3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

शनिवार को प्लांट में 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में ब्लास्ट हो जाने से 13 मजदूर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए। जिनमें 8 ठेका मजदूर, 4 नियमित मजदूर और प्लांट के जीएम शामिल हैं।

हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधक उदय सिंह और संचालक संजय जैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

कैसे हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे फर्नेस में कच्चा माल (Raw Material) चार्ज किया गया था। लेकिन सुबह 8 बजे इलेक्ट्रिकल केबल में खराबी के चलते फर्नेस का तापमान नियंत्रित नहीं हो पाया, जिससे उसे बंद करना पड़ा। बाद में केबल की मरम्मत कर दोपहर 3:30 बजे फर्नेस दोबारा चालू किया गया।

करीब आठ घंटे तक बंद रहने के कारण फर्नेस के भीतर मोल्टन मेटल और स्लैग जम गया था। इसे हटाने के लिए मजदूर लोहे की छड़ से पोकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फर्नेस के अंदर जमा गर्म धातु और गैस अचानक बाहर निकल गई, जिससे पास खड़े कर्मचारी और मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

जांच में लापरवाही साबित : जांच में सामने आया कि प्रबंधन ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं किया। मजदूरों को उचित सुरक्षा उपायों के बिना खतरनाक प्रक्रिया में लगाया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसी आधार पर फैक्ट्री प्रबंधक और संचालक पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

घायलों की सूची और इलाज : घायलों में अनूप चतुर्वेदी (GM), दुजराम चंद्रा, प्रसन्नजीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, सुरेश चंद्रा, बृज किशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केंवट, सरकार सिंह, राजेश प्रजापति को प्रारंभिक उपचार के लिए प्रकाश इंडस्ट्रीज के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया।

गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया : GM अनूप चतुर्वेदी और दो अन्य कर्मचारियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें DRDO हैदराबाद एयर लिफ्ट कर भेजा गया है।

वहीं, अन्य दो घायलों को भी जल्द एयर एंबुलेंस के माध्यम से हैदराबाद भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

Abujhmarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों का एनकाउंटर, डेढ़ करोड़ का इनामी बसव राजू ढेर
स्कूल में घुसकर 12वीं के छात्र को तीन युवकों ने पीटा, वकील चाची ने थाना में दर्ज कराई रपट
Iran Israel Tension Impact: रायपुर से दुबई-अबूधाबी की 300 टिकटें रद्द, 54 यात्री अब भी फंसे
बड़ी खबर : कोलकाता के एसएन बैनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल, इलाके में अलर्ट, प्लास्टिक की बोरी से हुआ धमाका
Korba SS Plaza Fire: सुबह की खामोशी में उठा धुएं का गुबार, शहर के सबसे व्यस्त प्लाजा में तबाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Congress Leader Death : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ठाकुर का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस

सीजी भास्कर, 10 जून :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…

Surajpur Land Scam
Surajpur Land Scam : सरकारी स्कूल की जमीन तक बेचने का आरोप, भड़के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

सीजी भास्कर, 10 जून :  सूरजपुर जिले के…

Durg Mobile Snatching Case : दो मामलों का खुलासा, 5 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग पुलिस ने मोबाइल…

Krishak Unnati Yojana 2026
Krishak Unnati Yojana 2026 : कृषि चौपालों से बदलेगी खेती की तस्वीर

सीजी भास्कर, 10 जून : खरीफ सीजन 2026 में…

MCB Water Crisis
MCB Water Crisis : कुएं में उतरकर पानी भर रहे ग्रामीण, 300 आबादी वाले नवापारा में गहराया जल संकट

सीजी भास्कर, 10 जून :  छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर…

You Might Also Like

PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगा मेडिकल एजुकेशन का नया हब, पीएम मोदी ने रखी चार कॉलेजों की आधारशिला

02/11/2025
Arun sao Budget Demand
छत्तीसगढ़

Arun sao Budget Demand : छत्तीसगढ़ विधानसभा: डिप्टी CM अरुण साव के विभागों के लिए 14,655 करोड़ की अनुदान मांगें पारित

10/03/2026
Chhattisgarh Property Tax Online
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Property Tax Online : छत्तीसगढ़ के 46 शहरों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल लॉन्च, बिलासपुर में ‘स्वच्छता संगम-2025’ का आगाज़

12/08/2025
छत्तीसगढ़

Encroachment Action : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर किया विरोध

19/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?