सीजी भास्कर, 11 सितबंर। राजधानी के महादेव घाट पर गणेश विसर्जन(Ganesh Festival Mishap) के दौरान देर रात हुई घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झकझोर दिया। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग तीन से चार बजे के बीच नगर निगम की ओर से व्यवस्था संभाल रही क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया। इस वजह से विशाल गणेश प्रतिमा संतुलन खोकर सीधे नीचे गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रतिमा खंडित होते ही मौके पर मौजूद गणेश समिति(Ganesh Festival Mishap) के युवक गुस्से से भर उठे। आक्रोश इतना बढ़ा कि उन्होंने वहां तैनात क्रेन चालक को घेर लिया और लात-घूंसों से पीट डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवक हाकी स्टिक भी ले आए, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मची अफरातफरी
अचानक घटी इस घटना ने पूरे माहौल को अफरातफरी में बदल दिया। भीड़ के बीच से किसी तरह क्रेन चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस बीच, वहां मौजूद कई लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया(Ganesh Festival Mishap) पर वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर बहस और भी तेज हो गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विसर्जन(Ganesh Festival Mishap) जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान नगर निगम की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रेन का पट्टा टूटना तकनीकी खामी के साथ-साथ सुरक्षा इंतज़ामों की पोल खोलता दिख रहा है। प्रतिमा खंडित होने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं और साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई(Ganesh Festival Mishap) की जाएगी। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण है लेकिन स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।




