CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja Smuggling Arrest : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले गांजा तस्कर गिरफ्तार, वाहन जलकर हुआ खाक

Ganja Smuggling Arrest : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले गांजा तस्कर गिरफ्तार, वाहन जलकर हुआ खाक

By Newsdesk Admin 05/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सांकरा पुलिस को बड़ी सफलता (Ganja Smuggling Arrest) हाथ लगी है। पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश करने वाले खतरनाक गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में पुलिस वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ईको कार (MP05 ZE 8685) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। नेशनल हाईवे पर घेराबंदी के दौरान तस्करों ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर पुलिस जवानों को कुचलने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से टकरा गई, जिससे पुलिस की गाड़ी में भीषण आग लग गई।

हादसे के बाद आरोपी मौके पर वाहन छोड़कर (Ganja Smuggling Arrest) फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से 39.680 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विशेष टीम ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें राकेश चौकसे, निवासी नरसिंहपुर, जो वाहन चला रहा था, और मोनू राय, निवासी होशंगाबाद, जो वाहन का मालिक और गिरोह का फॉरवर्ड लिंक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोनू राय पिछले डेढ़ साल से गांजा पुड़िया बनाकर बेचने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बताया कि वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में ही नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अब तक 30 प्रकरण दर्ज (Ganja Smuggling Arrest) किए जा चुके हैं, जिनमें 2152.981 किलोग्राम अवैध गांजा और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। जब्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित बाजार कीमत 10 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 05/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Jaggi murder case Chhattisgar
छत्तीसगढ़

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?