सीजी भास्कर, 04 फरवरी। जिले के बोराई बॉर्डर चेक पोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से रायपुर जा रही एक लग्जरी यात्री बस से भारी मात्रा में गांजा (Ganja Smuggling Bus) जब्त किया है। इस कार्रवाई में करीब 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में दो अंतर्राज्यीय महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
आधी रात बस की तलाशी, खुली पोल
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 4 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे ओडिशा के कोरापुट से रायपुर जा रही ‘नरेश’ यात्री बस को बोराई चेक पोस्ट पर रोका गया।
तलाशी के दौरान बस की लोअर बर्थ सीट नंबर 23 और 24 पर बैठी दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जब उनके साथ रखे तीन ट्रॉली बैगों को गवाहों की मौजूदगी में खोला (Ganja Smuggling Bus) गया, तो अंदर 8 अलग-अलग बंडलों में पैक किया गया गांजा मिला।
18 लाख की नशीली खेप जब्त
पुलिस ने कुल 35 किलो 783 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब ₹17.89 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रॉली सूटकेस और मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं।
दो अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेखा रानी (30 वर्ष), निवासी फरीदकोट, पंजाब और कोमल चौधरी (29 वर्ष), निवासी नवरंगपुर (स्थायी पता मथुरा, उत्तर प्रदेश) के रूप (Ganja Smuggling Bus) में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
नेटवर्क की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ पुलिस का कहना है कि यह केवल एक खेप नहीं, बल्कि संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में आगे-पीछे जुड़े अन्य संपर्कों और सप्लाई चैन की जांच में जुटी हुई है।




