CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 70 लाख की कार और लाखों के गहने दिए… फिर भी दहेज के लिए किया टॉर्चर; शादी के 2 महीने बाद बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

70 लाख की कार और लाखों के गहने दिए… फिर भी दहेज के लिए किया टॉर्चर; शादी के 2 महीने बाद बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

By Newsdesk Admin 01/07/2025
Share

तमिलनाडु के तिरुपुर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. उसने अपनी कार में बैठकर जहर खा लिया. महिला की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी. उसने खुदकुशी करने से पहले अपने पिता को व्हाट्सएप पर मैसेज किए और आत्महत्या करने की वजह बताई. महिला ने अपने पिता को मैसेज में बताया कि उसके ससुराल वाले उसे काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं और अब उससे बर्दाश्त नहीं हो रहा है. इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है.

27 साल की रिधान्या की शादी अप्रैल में 28 साल के कविनकुमार से हुई थी. तिरुपर की रहने वाली रिधान्या ने शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक रिधान्या को उसके माता-पिता ने दहेज में 70 लाख रुपये की वॉल्वो कार और 800 ग्राम सोने के जेवरात दिए थे. लेकिन रिधान्या के ससुराल वालों को ये भी कम पड़ गए. उसके ससुराल वालों ने रिधान्या को और दहेज के लिए परेशान किया.

दहेज के लिए ही कराई थी शादी

2 महीनों पहले शादी के बाद खुशियों का सपना सजाने वाली रिधान्या ने ये कभी नहीं सोचा था कि शादी के बाद उसे ये कदम उठाना पड़ेगा. रिधान्या ने मरने से पहले पिता को किए मैसेज में बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी शादी ही साजिश के चलते कराई थी. उनका प्लान ही यही था कि शादी के बाद दहेज लिया जाएगा. रिधान्या ने मैसेज में बताया कि उसके ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उसका पति शारीरिक रूप से उसे परेशान कर रहा है.

“पापा, मुझे माफ कर देना”

रिधान्या ने अपने पिता को किए ऑडियो मैसेज में कहा, “कविन और उसके माता-पिता से मैं बहुत परेशान हो गई हूं. अब मुझसे उनकी मानसिक प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं हो रही है. मुझ समझ नहीं आ रही है कि मैं आगे क्या करूं, मैं इस बारे में किस से बात करूं. मैं इस तरह से और नहीं जी सकती. आप ही मेरी दुनिया हैं. पापा, मुझे माफ कर देना. सब कुछ खत्म हो गया है. अब मैं जा रही हूं.

”कार में बैठकर खा लिया जहर

ऑडियो मैसेज में रिधान्या ने और भी कई बातें कहीं, जो दिल को झकझोर देती है. रिधान्या रविवार को ससुराल से मोंडीपलायम में मंदिर जाने के लिए कहकर निकली. लेकिन रास्ते में ही उसने अपनी कार रोकी और जहर खा लिया. इसके बाद जब काफी देर तक कार नहीं हटाई गई तो लोगों ने इसकी जानकारी सेयूर पुलिस को दी. पुलिस ने आकर जांच की और कार में देखा तो रिधान्या का शव अंदर पड़ा था और उनके मुंह से झाग निकल रहा था.

पुलिस ने रिधान्या के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रिधान्या के परिजनों ने रिधान्या के पति कविनकुमार, ससुर ईश्वरमूर्ति और सास चित्रादेवी पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया. पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Newsdesk Admin 01/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग…

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून…

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह…

CSPDCL Bribery Case : जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के 3 कर्मचारी 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?