CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर मेडिकल स्टोर के बोर्ड में करंट से बच्ची की मौत, छुट्टियां मनाने आई मासूम ने तड़पते हुए तोड़ा दम

रायपुर मेडिकल स्टोर के बोर्ड में करंट से बच्ची की मौत, छुट्टियां मनाने आई मासूम ने तड़पते हुए तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। रायपुर में 6 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बच्ची मेडिकल स्टोर के सामने गई।

Contents
  • करंट की चपेट से जमीन पर गिरी
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत
  • पुलिस से FIR की मांग

कुछ सेकेंड बाद उसने मेडिकल स्टोर के बाहर लगे एडवरटाइजमेंट बोर्ड को टच किया। बोर्ड पर हाथ लगते ही वह करंट की चपेट में आ गई। इस मामले में परिजनों ने FIR की मांग की है।

बच्ची के पिता अंकु गुप्ता ने बताया कि घटना 27 मई की है। 6 साल की लाव्या गुप्ता अपने नाना नानी के घर गुढ़ियारी के छोटा अशोक नगर आई थी।

रात करीब साढ़े 10 बजे वह खेलते हुए पड़ोस के देवी मेडिकल स्टोर में गई। इस दौरान उसका 12 साल का मामा भी साथ था। बच्ची उसी के पीछे-पीछे गई थी। तभी मेडिकल स्टोर के सामने गुजरते हुए बच्ची ने बोर्ड को टच किया।

करंट की चपेट से जमीन पर गिरी

CCTV वीडियो में दिख रहा है कि बोर्ड को टच करने के कुछ देर में ही बच्ची जमीन पर गिर गई। इस घटना को पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने देखा तो आसपास के लोगों को खबर दी।

इसके बाद देवी मेडिकल स्टोर के संचालक ने बोर्ड के स्विच को ऑफ किया। बच्ची को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से मेकाहारा रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत

इस मामले में अंकु गुप्ता का कहना है कि बच्ची के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मेडिकल स्टोर के संचालक ने बोर्ड में लाइट की व्यवस्था करने के लिए खुले में वायरिंग करवाई थी।

इसी वायर के माध्यम से करंट पूरे बोर्ड में फैल गया। इससे लोहे वाले हिस्से को टच करने से बच्ची की जान चली गई। बोर्ड में लापरवाही पूर्वक बिजली तार को लगाया था। जिसका शिकार मेरी बेटी हो गई।

पुलिस से FIR की मांग

इस मामले में लाव्या की माता का कहना है कि परिवार ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत की लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। मामले में जांच की बात की जा रही है। उन्होंने मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लेकर प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर देवी मेडिकल स्टोर के संचालक अविचल का कहना है कि घटना के दिन तेज बारिश हुई थी। जिससे बोर्ड में करंट फैल गया और यह घटना हो गई। इसमें लापरवाही की बात गलत है।
IPS जी पी सिंह को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने रद्द की उनके खिलाफ सभी FIR
Vedic Yagyopavit ceremony : रायपुर में 64 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धारण कराया गया यज्ञोपवीत
Ready To Eat production : रायगढ़ में महिला समूहों ने संभाली ‘रेडी-टू-ईट’ उत्पादन की बागडोर
Bhupesh Baghel Controversy : ‘लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज’… सोशल मीडिया पर भाजपा का रैप वार, सियासत में बढ़ी तल्खी
सेन समाज में लोगों के जीवन में नई जागृति लाने देश भर में विधायक रिकेश का प्रयास सराहनीय – ओम बिड़ला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

रिकेश के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता से बौखला गए हैं कांग्रेसी, भूपेश वैशाली नगर से रिकेश के खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं – अरोरा

09/11/2024
अपराधछत्तीसगढ़

Money Doubling Scam: जादू-टोने के नाम पर लाखों की ठगी, बलौदाबाजार में पिता-पुत्र सलाखों के पीछे

19/02/2026
Chhattisgarh Logistics Hub
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Logistics Hub : नवा रायपुर से चीन तक छत्तीसगढ़ ने खोला वैश्विक लॉजिस्टिक्स का द्वार

13/11/2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 43 नगर पालिकाओं में प्रॉपर्टी टैक्स अब ऑनलाइन जमा होगा

13/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?