सीजी भास्कर, 9 दिसंबर। पर्यटन राज्य गोवा में शनिवार-रविवार दरमियानी नाइट क्लब (Goa Night Club Fire) में हुए भीषण अग्निकांड 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पणजी पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए नाइट क्लब के जनरल मैनेजर सहित स्टाफ के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्श को भी आरोपी बनाया गया है। लेकिन, गिरफ्तारी के डर से वह देश छोड़कर विदेश भाग गए हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गोवा पुलिस के सूत्र के हवाले से बताया गया कि अग्निकांड वाले दिन क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा मुंबई से थाईलैंड गए थे। वह इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 से थाईलैंड गए थे।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘गोवा (Goa Night Club Fire) पुलिस ने सौरभ और गौरव लूथरा को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए CBI के इंटरपोल प्रभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कदम उठाए हैं।’ बता दें कि राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित क्लब में हुए इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 20 क्लब के वर्कर और 5 पर्यटक थे। हादसे में घायल हुए 5 लोगों का गोवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद गोवा पुलिस की रिक्वेस्ट पर खुफिया ब्यूरो ने 7 सितंबर तक लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया था। इसके बाद मुंबई स्थित इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से संपर्क किया गया। जिसमें पता चला कि आरोपी हादसे के फौरन बाद मुंबई से थाईलैंड भाग गए थे।
अधिकारी ने आगे बताया कि इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम ने आरोपी लूथरा ब्रदर्स के दिल्ली स्थित ठिकानों पर रेड मारी गई। दोनों के अनुपस्थित होने पर उनके आवास के गेट पर कानून की धाराओं के तहत एक नोटिस चिपका दिया गया। इससे उनकी पुलिस जांच से बचने की मंशा उजागर होती है।


