सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले (Goa Nightclub Fire) में बड़ा अपडेट सामने आया है। क्लब के ओनर लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। शनिवार रात हुए भीषण हादसे के बाद क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा भारत छोड़ कर फरार हो गए थे ताकि उन्हें पुलिस की पूछताछ का सामना न करना पड़े। ब्लू कॉर्नर नोटिस संदिग्धों की पहचान, लोकेशन और अन्य गतिविधियां पता लगाने में सहायक साबित होगा।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
गोवा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने में आम तौर पर 7 या उससे ज्यादा दिनों का समय लगता है। लेकिन इस मामले में केवल 2 दिन के अंदर प्रक्रिया पूरी कर नोटिस हो गया है। गोवा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के लगातार प्रयासों के बाद बड़ी कामयाबी हालिस हुई है।
क्या है ब्लू कॉर्नर नोटिस?
मालू हो कि, ब्लू कॉर्नर नोटिस एक बड़ा खास नोटिस होता है जिसे इंटरपोल (INTERPOL) की तरफ से जारी किया जाता है। इसकी मदद से किसी आरोपी की पहचान, लोकेशन या गितिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना होता है। यह नोटिस किसी संदिग्ध की लोकेशन पता लगाने में मदद करता है। साथ ही, उसे किसी और देश में ट्रैवल करने से भी रोकता है।
क्लब के मालिक भारत छोड़ कर भागे
जानकारी के मुताबिक, दर्घटना (Goa Nightclub Fire) के बाद लूथरा ब्रदर्स के थाईलैंड भागने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाइट क्लब में शनिवार रात करीब 12 बजे आग लगी। इसके बाद रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट से थाईलैंड के लिए निकल गए।
क्या है पूरा मामला
नॉर्थ गोवा के अरपोरा में बिर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार रात करीब 12:00 बजे बड़ा हादसा (Goa Nightclub Fire) हुआ। यहां एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृकरों में 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा किचन में खाना बनाते समय हुआ।
इस दौरान अचानक से सिलेंडर फट गया और हर तरफ आग फैल गई। ब्लास्ट इतना बड़ा था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी और लोगों में चीख-पुकार मच गई। रात 12:04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में दुर्घटना से जुड़ा कॉल आया। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इस हादसे में 25 लोगों की झुलस कर मौत हो गई।


