सीजी भास्कर, 05 जनवरी। दुर्ग जिले के कुम्हारी और जामुल थाना अंतर्गत दो चोरी की घटनाएं हुई हैं जिनमें अपराध पंजीबद्ध कर दुर्ग पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरत बजाज पिता सुरेश बजाज उम्र (27 वर्ष) निवासी वार्ड-10 शंकर नगर कुम्हारी ने बहन की शादी के लिये अपने बड़े पिता के घर कैलाश नगर कुम्हारी से 12 तोला सोना एवं अन्य जेवर (6 अंगुठी) लेकर अपने घर शंकरनगर कुम्हारी लाया। इसमें से 2 तोला सोना और 1 अंगूठी बनवाने के लिये लेकर नवकार ज्वेलर्स (Gold Biscuit Robbery Case) रायपुर गए। शेष सोना अपने घर शंकर नगर कुम्हारी में रख दिया। 2 जनवरी को रायपुर से खरीदा हुआ सोना भी घर में रखा।
शनिवार को परिवार सुबह उठा तो घर की आलमारी खुली थी और सारे गहने गायब थे। भरत का एप्पल मोबाइल भी अज्ञात चोर ले गए। भरत ने पुलिस को बताया कि बड़े पापा के यहां से लाया हुआ बचा हुआ सोना 50-50 ग्राम के दो बिस्किट, 5 अंगूठी, 2 कान के झुमके, 1 मंगलसूत्र चोरी हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) व 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
इसी तरह जामुल थाना अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड के एक सूने मकान में धावा बोल अज्ञात चोर गहने (Gold Biscuit Robbery Case) ले उड़े हैं। पुलिस ने बताया कि गुरूद्वारा के बाजू, ब्लाक 12/9 हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी हरेंद्र पाल (36 वर्ष) 12 दिसंबर को परिवार सहित घर में ताला बंद कर गृह ग्राम लहेजी सिवान बिहार गया हुआ था। 30 दिसंबर को सुबह पड़ोसी गीता दत्ता ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर के पीछे का गेट टूटा हुआ है।
2 जनवरी को पाल परिवर वापस भिलाई लौटा तो घर के पीछे की गेट की कुन्डी और घर के कमरे में रखे आलमारी का लॉक भी टूटा (Gold Biscuit Robbery Case) मिला। आलमारी के अंदर रखा सोने का 2 मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, एक कान की लटकन तथा नगदी 30 हजार रूपये नहीं था। अज्ञात चोर घर के दरवाजे के कुंडी और आलमारी का लॉक तोड़ कर सोने के जेवरात एवं कैश चोरी कर निकल भागा है। रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।





