सीजी भास्कर, 12 जनवरी। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों (Gold Price Today) ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। सोमवार 12 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1 लाख 40 हजार रुपये के पार पहुंच गई, जबकि चांदी का भाव 2 लाख 57 हजार रुपये प्रति किलो के ऊपर चला गया। बीते कारोबारी दिन की तुलना में चांदी में करीब 15 हजार रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, सोमवार सुबह जारी किए गए रेट में 995 शुद्धता वाला सोना 1,39,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोना 1,28,245 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसी तरह 999 शुद्धता वाली चांदी 2,57,283 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।
चांदी में अचानक क्यों आई इतनी तेजी
बीते शुक्रवार शाम चांदी (Gold Price Today) का भाव 2,42,808 रुपये प्रति किलो था, जो सोमवार सुबह बढ़कर 2,57,283 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। यानी सिर्फ एक कारोबारी सत्र में 14,475 रुपये प्रति किलो की तेज बढ़त दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को इस उछाल की बड़ी वजह माना जा रहा है।
सोने में भी लगातार तेजी, निवेशकों का बढ़ा रुझान
सोने की कीमतों में भी सभी शुद्धताओं में मजबूती देखने को मिली। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट—हर श्रेणी में सोना महंगा हुआ है। निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है, खासकर शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए।
सोना-चांदी का ताजा भाव (IBJA Rates)
शुद्धता शुक्रवार शाम का भाव सोमवार सुबह का भाव बदलाव
सोना 999 (24 कैरेट) ₹1,37,122 /10 ग्राम ₹1,40,005 /10 ग्राम ₹2,883 महंगा
सोना 995 (23 कैरेट) ₹1,36,573 /10 ग्राम ₹1,39,444 /10 ग्राम ₹2,871 महंगा
सोना 916 (22 कैरेट) ₹1,25,604 /10 ग्राम ₹1,28,245 /10 ग्राम ₹2,641 महंगा
सोना 750 (18 कैरेट) ₹1,02,842 /10 ग्राम ₹1,05,004 /10 ग्राम ₹2,162 महंगा
सोना 585 (14 कैरेट) ₹80,216 /10 ग्राम ₹81,903 /10 ग्राम ₹1,687 महंगा
चांदी 999 ₹2,42,808 /किलो ₹2,57,283 /किलो ₹14,475 महंगी
शुक्रवार को क्या थे रेट
सोना (999 शुद्धता)
सुबह: ₹1,37,195 प्रति 10 ग्राम
शाम: ₹1,37,122 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999 शुद्धता)
सुबह: ₹2,39,994 प्रति किलो
शाम: ₹2,42,808 प्रति किलो
IBJA द्वारा जारी किए गए सोना-चांदी (Gold Price Today) के भाव देशभर में सर्वमान्य माने जाते हैं, लेकिन इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। ज्वैलरी खरीदते समय ग्राहकों को शुद्धता के अनुसार अलग-अलग मेकिंग चार्ज और टैक्स देना पड़ता है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम सोने-चांदी के ताजा रेट जारी करता है, जिनसे बाजार के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है।






