CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Good news for farmers : खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए तांदुला नहर में शीघ्र छूटेगा पानी, दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के किसानों को होगा लाभ, दुर्ग जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में हुआ निर्णय

Good news for farmers : खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए तांदुला नहर में शीघ्र छूटेगा पानी, दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के किसानों को होगा लाभ, दुर्ग जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में हुआ निर्णय

By Newsdesk Admin
24/08/2024
Share

सी जी भास्कर, 24 अगस्त। जिला कार्यालय दुर्ग के सभा कक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सांसद विजय बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर और गजेन्द्र यादव भी सम्मिलित हुए। बैठक में समिति द्वारा तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत वृहद एवं मध्यम जलाशयों में जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसानों की मांग के अनुरूप खरीफ फसलों की सिंचाई हेतु बांधों से पानी दिए जाने का निर्णय लिया गया।

खरीफ फसलों की सिंचाई हेतु बांधों से छोड़े गए पानी व्यर्थ ना बहे तथा सिंचाई पानी टेल एरिया तक पहुंचे इस हेतु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहरों की मरम्मत पर विशेष ध्यान देने कहा गया। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नहरों को सुरक्षित रखने, नहर से अतिक्रमण हटाने अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नगरीय निकाय एवं जल संसाधन विभाग और सभी विभागों के सहयोग से शहर के नहरों की जांच हेतु जांच टीम गठित करने का भी निर्णय लिया गया।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने तांदुला जल संसाधन संभाग अंतर्गत गोंदली एवं खपरी जलाशय में पानी की भराव क्षमता बढ़ाने हेतु कैचमेंट एरिया में मनरेगा के तहत गहरीकरण कार्य, डेम सेफ्टी योजना अंतर्गत जलाशय सुधार एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन के तहत प्रस्ताव प्रेषित करने कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। विधायक ललित चंद्राकर ने जलाशय सुधार एवं नहर मरम्मत के कार्य ग्रीष्म ऋतु में पूर्ण करा लिए जाने के सुझाव दिए।

इसी प्रकार विधायक गजेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में भू-जल ग्रहण क्षमता बढ़ाने नदी नालों के किनारे छोटे-छोटे सोख्ता टैंक बनाए जाने पर जोर दिया। कार्यपालन अभियंता एसके पांडे ने बताया कि तादुला जलाशय में 90.53% खरखरा में 100% गोंदली जलाशय में 49.79 प्रतिशत गंगरेल बांध में 88.44 प्रतिशत कथा खपरी जलाशय में 81.75% जल भर हुई है । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2024 -25 में 90795 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की सिंचाई प्रस्तावित है

Tiger Movement in Bastar: बाजावंड में फिर दिखे बाघ के ताजा निशान, गांव के आसपास बढ़ी सतर्कता
Wildlife Protection Act : दुर्लभ ‘शेकरू’ का शिकार कर इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो, अब सलाखों के पीछे पहुँचा युवक
Assistant Project Officer Transfer : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादला, सहायक परियोजना अधिकारियों के हुए स्थानांतरण
Police Constable Recruitment CG: गृहमंत्री के बंगले तक पहुंचा अभ्यर्थियों का सवाल, आरक्षक भर्ती पर खुली बातचीत
Interstate Mobile Tower Battery Theft: कोंडागांव में मोबाइल टावर बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी

करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…

Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान
Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र…

दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स

दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?