CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राउरकेला में मालगाड़ी पटरी से उतरी, बस्ती में जा घुसी बोगी, बढ़ी लोगों की परेशानी, बोगियां हटाने का काम जारी

राउरकेला में मालगाड़ी पटरी से उतरी, बस्ती में जा घुसी बोगी, बढ़ी लोगों की परेशानी, बोगियां हटाने का काम जारी

By Newsdesk Admin 05/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। राउरकेला के मालगोदम बस्ती इलाके में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे इलाके में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। ट्रेन की तीन बोगियां ट्रैक से उतरकर पास की बस्ती में घुस गईं। इस हादसे के कारण मालगोदम रेलवे गेट और बसंती रोड के बीच का मुख्य रास्ता बंद हो गया है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इसकी वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है और वहां रहने वालों की भी परेशानी बढ़ गई है। रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और गिरी हुई बोगियों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

रेलवे ने यह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह हादसा कैसे हुआ। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि राउरकेला रेलवे यार्ड से जब खाली कंटेनर रेक को प्लेस किया जा रहा था तब बफर जोन और डेड एंड को तोड़ते हुए बोगियां पीछे बस्ती में घुस गईं। बोगियां खाली थीं। बोगियां दीवार तोड़ लगभग 10 मीटर आगे जा कर बस्ती में घुस गईं हैं। किसी के भी आहत होने की खबर नहीं है। लोगों से कहा गया है कि जब तक रास्ता पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, वे दूसरा रास्ता अपनाएं और प्रशासन की बात मानें।

राउरकेला एसपी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार रेलवे के किसी तकनीकी संचालन के दौरान ये हादसा हुआ है। हादसे में अब तक किसी के आहत होने या किसी की जान जाने की सूचना नहीं मिली है। हम फिर भी राहत बचाव कार्य चला रहे हैं और स्थिति स्वाभाविक करने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रेल मार्ग पर जल्द ही रेल यातायात सुचारू रूप से चलने लगेगा।

You Might Also Like

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

Nalanda Temple Stampede : नालंदा हादसे पर सियासी हलचल…मंदिर भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट, मुआवजे और जांच का ऐलान

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

Newsdesk Admin 05/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत…

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच (US…

Bijapur Collector Meeting : बीजापुर में कलेक्टर संबित मिश्रा की सख्ती…छात्रावासों में अब नियमों का कड़ाई से पालन, नए सत्र के लिए तय हुआ पूरा प्लान

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले…

TET Mandatory Rule: 80 हजार शिक्षकों पर लटका करियर का संकट, नौकरी बचाने की नई परीक्षा

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों…

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

31/03/2026
देश-दुनिया

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

31/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

31/03/2026
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Nalanda Temple Stampede : नालंदा हादसे पर सियासी हलचल…मंदिर भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट, मुआवजे और जांच का ऐलान

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?