CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कॉलेज से लगा “Acting का चस्का” 🟠 जब कटवा दिए बाल तो घर में खूब पड़ी थीं डांट 🟢 जी हां 12 साल बाद फिर इक मुलाकात “अवतार गिल” के साथ

कॉलेज से लगा “Acting का चस्का” 🟠 जब कटवा दिए बाल तो घर में खूब पड़ी थीं डांट 🟢 जी हां 12 साल बाद फिर इक मुलाकात “अवतार गिल” के साथ

By Newsdesk Admin 30/06/2024
Share
Oplus_0

सीजी भास्कर, 30 जून।‌ बारह साल पहले कामर्स गुरू डाक्टर संतोष राय के नेहरू नगर निवास में इक मुलाकात के बाद आज फिर 74 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर अवतार गिल से अचानक फिर भिलाई पहुंचने पर मुलाकात हुई।‌ वो हमेशा की तरह आज भी बिल्कुल फिट अपने सरल अंदाज में नजर आए। अपने कॉलेज के दिनों जैसे उन्होंने एक्टर बनने की ठान ली थी, उन्हीं मजबूत इरादों से लबरेज वो आज भी दिखाई पड़े।

वर्ष 2012 में बालीवुड एक्टर अवतार

तीन सौ से अधिक फिल्मों में काम कर पहचान बनाने वाले अवतार ने नूरी, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, शहंशाह, बादशाह, अग्निपथ, बागी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, बागबान, वज़ीर समेत दर्जनों ऐसी फिल्मों में अपने अलग अलग किरदार को बखूबी निभाते हुए अवतार ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ज्यादातर हिंदी और पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ कई टेलीविजन सीरियल में भी उनके काम को सराहा गया है। इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन मुंबई के कई बेहतरीन प्ले में अवतार की अदाकारी लोगों ने देखी है।

दरअसल, कॉलेज के समय अवतार को जब एक्टिंग का चस्का लगा तो उन्होंने यह बात अपने बैचमेट रमन कुमार और जावेद खान के आलावा जब और दोस्तों को बताई तो तत्काल यही प्रतिक्रियारूपी सवाल उठा कि क्या सरदार भी कभी एक्टिंग करते हैं? अगर तुम्हें एक्टिंग करनी है और एक्टर बनना है तो अपने बाल कटवाने होंगे। फिर क्या इरादों के जिद्दी अवतार ने पगड़ी हटवाकर बाल कटवा ही दिए नतीजतन उनके पिता काफी गुस्सा हुए और कई दिनों तक बात नहीं की। इसके बाद अवतार ने घर छोड़ा और काम की तलाश में निकल पड़े थे। फिर पहले उन्हें गुजराती फिल्म में काम मिला और धीरे-धीरे एक्टिंग की बदौलत उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में रास्ता बना ही लिया।डैडी, रंगीला, सर, दिलवाले, मृत्युदंड और कामयाब जैसी सैकड़ों हिट फिल्मों में उनकी शानदार ऐक्टिंग ने बॉलीवुड में उनकी अपनी एक अलग पहचान बन गई।

अवतार गिल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर की दुनिया में साढ़े 4 दशक से ज्यादा यानि 46 साल का सफर पूरा कर लिया है। राज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन और फिर शाहरुख खान तक के साथ फिल्में कर चुके अवतार गिल ने कहा कि बॉलिवुड की नई जनरेशन से मैं कहता हूं कि मैं आप लोगों के साथ यानि नई जनरेशन के साथ काम करना चाहता हूं। मैं काम करने के लिए मेंटली और फिजिकली पूरी तरह फिट हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री से हटा या गायब नहीं हुआ हूं, जुड़ा हुआ हूं, आप कह सकते हैं कि सिर्फ मेरी जुबान बदल गई है क्योंकि कहीं मराठी, तो कहीं गुजराती और कहीं पंजाबी फिल्मों में दिखाई दे रहा हूं मगर अब भी चल रहा हूं क्योंकि जीवन‌ चलने का ही नाम है। आपको बता दें कि दार्जलिंग में शुटिंग कर भिलाई एक कार्यक्रम में पहुंचे अवतार गिल मराठी-गुजराती और पंजाबी फिल्मों की खुद डबिंग भी करते हैं। उन्होंने कहा हर तरह के किरदार में अभिनय को ढालना उनका शौक है और एक्टिंग के लिए वो इस उम्र में भी पूरी तरह तैयार खड़े हैं।

You Might Also Like

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

Newsdesk Admin 30/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Healthcare development in Bhilai Sector-9 Hospital

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

CM Electricity Bill Relief Scheme : छत्तीसगढ़ के…

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Raipur Child Labour Rescue : राजधानी Raipur के…

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown : छत्तीसगढ़ में अवैध…

Baramati incident
Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

सीजी भास्कर 13 मार्च Mangli Bai Rawate Death…

You Might Also Like

अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
छत्तीसगढ़

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?