CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सामूहिक विवाह में की थी शादी, तीन महीने बाद दूल्हे को फिर मिला उसी दुल्हन की शादी का कार्ड..

सामूहिक विवाह में की थी शादी, तीन महीने बाद दूल्हे को फिर मिला उसी दुल्हन की शादी का कार्ड..

By Newsdesk Admin 05/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

Contents
जब दूल्हे को मिला दुल्हन की दोबारा शादी का कार्डअनुदान के रुपयों के लालच में सामूहिक विवाह में की शादी!

शादी का घर सजा, लोग पहुंचे पर दूल्हा और दुल्हन लापता रहे. इंतजार करने के बाद बाराती और घराती लोग भी खाना खाकर चले गए… ये मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की विवाहिता युवती का उसके परिजनों ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर गुपचुप तरीके से विवाह कर दिया. फिलहाल अब दूल्हा-दुल्हन और उसके परिजन गायब हैं. हालांकि बारात में शामिल होने पहुंचे लोगों ने दावत का खूब मजा उड़ाया और अपने घर लौट गए.

मझगवां थाना क्षेत्र के रहने वाले अवध नरेश की शादी पास के ही गांव रौरौ की रहने वाली युवती से 23 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न हुई थी. शादी के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने हिंदू रीति-रिवाज से दुल्हन को बाद में विदा करने करने की बात कही थी. इसे लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई. दोनों पक्ष बाद में विदा करवाने को सहमत हो गए. लड़का इस विवाह सम्मेलन से बगैर दुल्हन के ही लौट गया.

जब दूल्हे को मिला दुल्हन की दोबारा शादी का कार्ड

दुल्हन पक्ष के लोगों ने पहले वाले दूल्हे से कहा था कि वो 2 जून को लड़की को विदा करेंगे. इसी के चलते दूल्हा तीन महीने तक दुल्हन का इंतजार करता रहा. फिर 19 मई को उसको एक कार्ड मिला, जिसमें दो जून की शादी का निमंत्रण था. उसमें दुल्हन का नाम तो लिखा था, लेकिन दूल्हे की जगह उसका नाम न होकर किसी और का नाम था. अपनी पत्नी की दूसरी शादी की जानकारी अवध नरेश को हुई तो उसने पुलिस से शिकायत कर शादी रुकवाने की मांग की, लेकिन जब पुलिस शादी समारोह में पहुंची तो वहां न दूल्हा था, न दुल्हन थी. बस बाराती और घराती थे, जो खाना खा रहे थे और कुछ अपने घर जा चुके थे.

अनुदान के रुपयों के लालच में सामूहिक विवाह में की शादी!

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने वाले जोड़ों को सरकार द्वारा कुछ रुपए लड़की के बैंक एकाउंट में डाले जाते हैं. पीड़ित दूल्हे की मानें तो इन्हीं रुपयों के लालच में ही लड़की पक्ष के लोगों ने विवाह तो करवा दिया था, लेकिन लड़की को विदा नहीं किया. 2 जून को उसकी दूसरी जगह शादी की जा रही थी. वो खुद उस बारात में पहुंचा था, जहां शादी हो रही थी. हालांकि दुल्हन और दूल्हा परिजनों सहित गायब थे. शादी में शामिल होने आए लोग दावत का मजा उठा रहे थे. लड़की के परिजनों को जानकारी हो गई थी कि पुलिस इस शादी को रुकवा सकती है तो उन्होंने किसी अन्य जगह से उसकी दुल्हन को विदा कर दिया.

You Might Also Like

Naxal Free India Debate: संसद में टकराए शाह-बघेल, ‘नक्सल-मुक्त भारत’ दावे पर सियासी घमासान

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Newsdesk Admin 05/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Free India Debate: संसद में टकराए शाह-बघेल, ‘नक्सल-मुक्त भारत’ दावे पर सियासी घमासान

Naxal Free India Debate: लोकसभा में नक्सलवाद पर…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : संपत्ति के लिए सगा भाई बना हत्यारा, मुंगेली में रिटायर्ड लेखापाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

Chhattisgarh VC Appointment : उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ के 2 विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति

सीजी भास्कर 31 मार्च। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा…

AK47 Naxal Surrender Chhattisgarh
AK47 Naxal Surrender Chhattisgarh : डेडलाइन के दिन बड़ा सरेंडर! कांकेर में AK-47 के साथ दो इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नक्सल मोर्चे पर…

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?