दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर, रायपुर, धमतरी, रायगढ़, मनेंद्रगढ़, सरगुजा और कोरबा में प्रशासक नियुक्त
सीजी भास्कर, 01 जनवरी। छत्तीसगढ़ में जिन निकायों में कार्यकाल पूरा हो गया है, उनमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तय किए गए प्रशासक जिम्मेदारी सम्हालेंगे। आपको बता दें कि जिले के कलेक्टर ही उस जिले के नगर निगम के प्रशासक भी होंगे। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
गौरतलब हो कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य की सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है। निकाय चुनाव की तिथि आगे बढ़ाये जाने के साथ ही अब प्रदेश के नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिले के कलेक्टर ही उस जिले के नगर निगम के प्रशासक भी होंगे। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। देखें सूची..
