CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गोविंदा का खुलासा : पैर में गोली लगने और मौत से बचने की कहानी, उज्जैन में महाकाल दर्शन कर बताया…

गोविंदा का खुलासा : पैर में गोली लगने और मौत से बचने की कहानी, उज्जैन में महाकाल दर्शन कर बताया…

By Newsdesk Admin 29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा शनिवार दोपहर को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपनी जीवन यात्रा के कठिन दौर, गोली लगने और उससे उबरने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उस वक्त मैं बैठा हुआ था और बंदूक फाइल पर रखी थी। अचानक वह फिसली और गोली चल गई।

यह गोली हृदय या पेट में भी लग सकती थी, लेकिन उसी क्षण मैं खड़ा हो गया, जिससे वह मेरी पिंडली से होते हुए घुटने में जाकर अटक गई। यह सब एक योग था, जो टल गया। भगवान की कृपा से मैं गोली लगने के बावजूद बच गया। कई बार ऐसी स्थितियां आईं, जहां मैं ऊंची इमारत से गिरकर मर सकता था, लेकिन हर बार ईश्वर ने मुझे बचा लिया।

रविवार को चेटीचंड पर्व के जुलूस में होंगे शामिल गोविंदा चेटीचंड पर्व में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। वे रविवार को चेटीचंड पर्व के जुलूस में भी भाग लेंगे। मंदिर में गोविंदा को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे।

इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ अन्य मंदिरों में भी जाकर आशीर्वाद लिया। गोविंदा भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं और इससे पहले भी कई बार मंदिर आ चुके हैं। उनकी बेटी और पत्नी भी महाकाल के दर्शन के लिए यहां आ चुकी हैं।

गोविंदा बोले- बच्चे माता-पिता की सेवा में जुड़े रहे फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा, मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि वे हमेशा माता-पिता की सेवा में जुड़े रहें।

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने स्थल का किया निरीक्षण

Red Fort Blast Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल

गरियाबंद में ‘Diamond Smuggling in Gariyaband’: 22 हीरे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक का इंतजार करते रंगेहाथ पकड़े गए

बस्तर में घुसे ‘Bangladeshi Thieves in Bastar’: ओडिशा से आते थे चोरी करने, DVR नदी में फेंककर मिटाते थे सबूत

Chhattisgarh Name Change Initiative: धर्म-जाति सूचक नाम होंगे बदले, मानवाधिकार आयोग ने मांगी पूरी सूची — अपमानजनक नामों से छुटकारे की तैयारी

Newsdesk Admin 29/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Dhan Kharidi
CG Dhan Kharidi : नकुलनार और गंजेनार में प्रशासन के छापे, 280 बोरी अवैध धान जब्त

सीजी भास्कर, 10 नवंबर । खरीफ विपणन वर्ष…

President Droupadi Murmu Visit
President Droupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने स्थल का किया निरीक्षण

सीजी भास्कर, 10 नवम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President…

Manoj Sinha Speech
Manoj Sinha Speech : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : मनोज सिन्हा

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी)…

Nayab Tehsildar Arrest
Nayab Tehsildar Arrest : फौती दुरुस्ती के लिए नायब तहसीलदार ने मांगे 50 हजार रुपये, एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। सीपत क्षेत्र के बिटकुला…

Udhampur Durg Express
Udhampur Durg Express : ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द, जम्मू क्षेत्र में भूस्खलन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

सीजी भास्कर, 10 नवम्बर। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी…

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Visit
देश-दुनिया

President Droupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने स्थल का किया निरीक्षण

10/11/2025
Red Fort Blast Delhi
अपराधदेश-दुनिया

Red Fort Blast Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल

10/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

गरियाबंद में ‘Diamond Smuggling in Gariyaband’: 22 हीरे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक का इंतजार करते रंगेहाथ पकड़े गए

10/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बस्तर में घुसे ‘Bangladeshi Thieves in Bastar’: ओडिशा से आते थे चोरी करने, DVR नदी में फेंककर मिटाते थे सबूत

10/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?