CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GPM Murder Case: GPM में खौफनाक वारदात, जादू-टोने के शक में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

GPM Murder Case: GPM में खौफनाक वारदात, जादू-टोने के शक में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 09/04/2026
Share

GPM Murder Case : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से अंधविश्वास और रंजिश की एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम खरड़ी में एक शख्स ने अपने ही रिश्तेदार महिला की जादू-टोने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के सिर पर पत्थर से तब तक वार किया जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Contents
बेटे की मौत का बदला लेने के लिए रची साजिशसूने घर में दिया वारदात को अंजामपुलिस की मुस्तैदी: घंटों में सलाखों के पीछे आरोपीकोर्ट ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

बेटे की मौत का बदला लेने के लिए रची साजिश

पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी धीरपाल (50) का बेटा करीब 3 से 5 महीने पहले बीमार हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धीरपाल को शक था कि उसके बेटे की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसकी रिश्तेदार कौशल्या ने उस पर जादू-टोना किया था। इसी वहम और रंजिश की आग में जल रहे धीरपाल ने कौशल्या को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सूने घर में दिया वारदात को अंजाम

सोमवार को जब कौशल्या अपने घर में अकेली थी, तब धीरपाल अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। आरोपियों ने भारी पत्थर से कौशल्या के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। शाम को जब परिजन घर लौटे, तो खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

पुलिस की मुस्तैदी: घंटों में सलाखों के पीछे आरोपी

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू की। परिजनों ने पड़ोसी धीरपाल पर शक जताया था। हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर धीरपाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और अपने दो अन्य सहयोगियों के नाम भी उगल दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

कोर्ट ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

जीपीएम के सीएसपी अविनाश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए कौशल्या की हत्या की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास जैसी कुरीतियों से दूर रहें और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें।

You Might Also Like

Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

SECR Train Cancelled News : रेलवे का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बहाल होने के 24 घंटे के भीतर 10 ट्रेनें फिर रद्द; 18 अप्रैल तक यात्री होंगे परेशान

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

Durg Crime : चॉकलेट लेने गई 5 साल की मासूम का अपहरण और रेप, आरोपी ने बोरे में भरकर खंडहर में फेंका, आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना

Newsdesk Admin 09/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

दिनेश दुबे - बेमेतरा : Bemetara Aman Dhruw…

Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Brilliant Public School Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

SECR Train Cancelled News : रेलवे का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बहाल होने के 24 घंटे के भीतर 10 ट्रेनें फिर रद्द; 18 अप्रैल तक यात्री होंगे परेशान

SECR Train Cancelled News : दक्षिण पूर्व मध्य…

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के लोगों के…

Durg Crime : चॉकलेट लेने गई 5 साल की मासूम का अपहरण और रेप, आरोपी ने बोरे में भरकर खंडहर में फेंका, आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना

Durg Crime : दुर्ग जिले के उतई थाना…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bemetara Aman Dhruw Murder : नाचने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Brilliant Public School Bilaspur : सीबीएसई के नाम पर ‘धोखाधड़ी’, ब्रिलियंत पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश; जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

11/04/2026
छत्तीसगढ़

SECR Train Cancelled News : रेलवे का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बहाल होने के 24 घंटे के भीतर 10 ट्रेनें फिर रद्द; 18 अप्रैल तक यात्री होंगे परेशान

11/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?