CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Groom Death After Marriage : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे की मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

Groom Death After Marriage : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे की मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
Groom Death After Marriage
Groom Death After Marriage

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। राजस्थान के अलवर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के 24 घंटे बाद (Groom Death After Marriage) दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में रहने वाले 30 वर्षीय आदित्य जाटव, जो डीआरडीओ मसूरी में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे, दो दिन पहले ही दुल्हन को ब्याहकर घर आए थे। 25 नवंबर को उनकी शादी पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह की बेटी नव्या से हुई थी। खुशियों से भरा घर कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह 5 बजे की है, जब आदित्य अचानक टॉयलेट के लिए गए। अंदर से कोई हलचल न सुनकर परिजनों को शक हुआ। दरवाज़ा खोलने पर वह टॉयलेट में गिरा (Groom Death After Marriage) हुआ मिला। परिजन जब तक उन्हें उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में इस खबर से कोहराम मच गया। आदित्य के पिता आनंद किशोर, जो रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं, पुत्र की अचानक मौत से पूरी तरह सदमे में हैं।

दुल्हन नव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। नव्या के दादा दुलीचंद ने बताया—“परसों ही शादी हुई थी, कल ही बेटी को विदा किया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि अगली सुबह ऐसी दर्दनाक (Groom Death After Marriage) खबर मिलेगी।” अस्पताल और मृतक के घर पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हर किसी के चेहरे पर गम साफ दिख रहा था।

शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। शुरुआती जांच में किसी तरह की बाहरी चोट नहीं मिली है, लेकिन पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों (Groom Death After Marriage) को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

अचानक हुई इस मौत ने नवविवाहित जोड़े की खुशियों को मातम में बदल दिया। पूरा क्षेत्र इस दिल दहला देने वाली घटना से दुखी है और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा हमेशा के लिए चला गया।

Durg Breaking : नंदिनी-खुंदनी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में तीन की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार, डीजे की धुन में नाचने को लेकर हुआ विवाद, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, देखिए घटना को लेकर SP दुर्ग ने क्या कहा –
Voter List Revision India : अब सिर्फ 5% मतदाताओं को ही दिखाने होंगे दस्तावेज, बाकी का मिलान घर बैठे होगा आसान!
FAKE से बचो, पाकिस्तान को हराओ, इस भगोड़े सैनिक के दावों से रहें सावधान
OnePlus 9000mAh Battery Phone: बैटरी को लेकर OnePlus की नई चाल, गेम ही बदल देगा ये अपकमिंग स्मार्टफोन
बड़ी खबर : नगर पालिका इंजीनियर रमेश वर्मा रिश्वत लेते ट्रेप, बिना अनुमति मकान बनाने की NOC के लिए मांगे थे रूपये, रीडर नायब तहसीलदार को भी लोकायुक्त ने दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?