CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guideline Rate Hike : जमीन-मकान की रजिस्ट्री महंगी! 50 हजार की जगह देना होगा 5 लाख

Guideline Rate Hike : जमीन-मकान की रजिस्ट्री महंगी! 50 हजार की जगह देना होगा 5 लाख

By Newsdesk Admin 22/11/2025
Share
Guideline Rate Hike
Guideline Rate Hike

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ में अचल संपत्तियों की सरकारी गाइडलाइन दरों (Guideline Rate Hike) में भारी बढ़ोतरी के बाद रियल एस्टेट बाजार में हड़कंप मच गया है। जमीन और मकानों की रजिस्ट्री में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। राजधानी और प्रदेश के कई इलाकों में गाइडलाइन दर (Property Registry Rates) 20 प्रतिशत से लेकर 10 गुना तक बढ़ा दी गई हैं।

Contents
(Guideline Rate Hike) आम आदमी पर सीधा असरक्षेत्रफल के हिसाब से नई रजिस्ट्री लागत(Guideline Rate Hike) नई गाइडलाइन दरों का असरफर्जीवाड़ा रोकने के लिए हेक्टेयर दर लागूअभनपुर के बेंद्री में 7 गुना महंगी जमीनपंजीयन शुल्क अभी भी 4 प्रतिशतऐसे समझें , नई कीमत गणनासरकार का पक्ष

(Guideline Rate Hike) आम आदमी पर सीधा असर

इस बढ़ोतरी का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। सरकार का राजस्व बढ़ेगा, लेकिन यह पैसा सीधे जनता से आएगा। उदाहरण के तौर पर, किसी क्षेत्र में सरकारी गाइडलाइन दर 1000 रुपए प्रति वर्गफीट होने पर 1000 वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री में पहले 1.05 लाख रुपए का टैक्स लगता था। अब गाइडलाइन दर (Stamp Duty Increase) पाँच गुना बढ़ने से यही टैक्स 5.25 लाख रुपए हो गया है।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में सरकार ने गाइडलाइन दरों (Land Price Update) में रिकॉर्ड स्तर तक वृद्धि कर दी है। सरकार का तर्क है कि बाजार मूल्य और सरकारी गाइडलाइन के बीच असमानताओं को खत्म करने के लिए यह कदम आवश्यक था। दूसरी ओर रियल एस्टेट सेक्टर महंगाई को लेकर चिंतित है।

क्षेत्रफल के हिसाब से नई रजिस्ट्री लागत

क्षेत्रफल पहले रजिस्ट्री अब रजिस्ट्री
1000 वर्गफीट 52,500 5,25,000
1200 वर्गफीट 63,000 6,30,000
1500 वर्गफीट 78,500 7,85,000
2000 वर्गफीट 1.05 लाख 10,50,000
2500 वर्गफीट 1.21 लाख 12,10,000

(Guideline Rate Hike) नई गाइडलाइन दरों का असर

जमीन, मकान, फ्लैट की खरीद पर टैक्स बढ़ा।

सरकारी गाइडलाइन बढ़ने से बैंकों से ज्यादा फाइनेंस मिल सकेगा।

रियल एस्टेट डवलपर्स पर कैपिटल गेन का बोझ बढ़ेगा।

भारतमाला 6-लेन सड़क प्रोजेक्ट के पास क्षेत्रों में दरें बढ़ीं।

रायगढ़ के कई इलाकों में 10 गुना तक सरकारी गाइडलाइन रेट में वृद्धि।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हेक्टेयर दर लागू

सरकार ने कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट के भूमि अधिग्रहण और मुआवजा मामलों में गड़बड़ी रोकने के लिए 15 हजार वर्गफीट के बाद की रजिस्ट्री हेक्टेयर दर में की जाएगी। रियल एस्टेट विशेषज्ञ अमित जैन के अनुसार, इस परिवर्तन से बड़े भू-भाग की रजिस्ट्री काफी महंगी हो गई है।

अभनपुर के बेंद्री में 7 गुना महंगी जमीन

नवा रायपुर क्षेत्र के अभनपुर के बेंद्री गांव में जमीन की सरकारी गाइडलाइन दर (Land Price Update) सात गुना बढ़ गई है। पहले 1 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर 16 लाख का शुल्क लगता था, अब वहीं जमीन खरीदने पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए टैक्स देना होगा।

पंजीयन शुल्क अभी भी 4 प्रतिशत

कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में गाइडलाइन दरों पर 30% छूट दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने यह छूट डेढ़ साल पहले समाप्त कर दी। पंजीयन शुल्क, जो 1% से बढ़कर 4% किया गया था, अभी भी 4% ही है।

ऐसे समझें , नई कीमत गणना

30 हजार वर्गफीट जमीन की कीमत पहले 75 लाख रुपए तय होती थी। अब वही जमीन नई हेक्टेयर दर के अनुसार 1.87 करोड़ रुपए में बिकेगी।

सरकार का पक्ष

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बाजार मूल्य और सरकारी दरों में असमानता दूर करने के लिए यह निर्णय जरूरी था। कई वर्षों से सरकारी गाइडलाइन दरें बाजार की तुलना में काफी कम थीं, इसलिए इन्हें व्यावहारिक रूप से संशोधित किया गया है।

You Might Also Like

Bilaspur AC Compressor Blast 2026 : एसी रिपेयरिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, कंप्रेसर फटने से मची अफरा-तफरी

BJP 47th Foundation Day Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शक्ति प्रदर्शन, CM साय करेंगे ध्वजारोहण, आज से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’

Operation Nishchay Police Raid 2026 : 5 जिलों में 95 टीमों की सर्जिकल स्ट्राइक, 46 वारंटी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशे की खेप और हथियार बरामद

Chhattisgarh Weather Update 2026 : अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

Raipur Construction Site Accident : निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, 8 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से कारपेंटर की दबकर मौत, झारखंड का रहने वाला था मजदूर

Newsdesk Admin 22/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur AC Compressor Blast 2026 : एसी रिपेयरिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, कंप्रेसर फटने से मची अफरा-तफरी

बिलासपुर: Bilaspur AC Compressor Blast 2026 : न्यायधानी…

BJP 47th Foundation Day Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शक्ति प्रदर्शन, CM साय करेंगे ध्वजारोहण, आज से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’

रायपुर: BJP 47th Foundation Day Chhattisgarh : भारतीय…

Operation Nishchay Police Raid 2026 : 5 जिलों में 95 टीमों की सर्जिकल स्ट्राइक, 46 वारंटी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशे की खेप और हथियार बरामद

Operation Nishchay Police Raid 2026 : राज्य में…

Chhattisgarh Weather Update 2026 : अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

रायपुर: Chhattisgarh Weather Update 2026 : पश्चिम बंगाल…

Raipur Construction Site Accident : निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, 8 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से कारपेंटर की दबकर मौत, झारखंड का रहने वाला था मजदूर

रायपुर: Raipur Construction Site Accident : राजधानी के…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur AC Compressor Blast 2026 : एसी रिपेयरिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, कंप्रेसर फटने से मची अफरा-तफरी

06/04/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

BJP 47th Foundation Day Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शक्ति प्रदर्शन, CM साय करेंगे ध्वजारोहण, आज से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’

06/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Operation Nishchay Police Raid 2026 : 5 जिलों में 95 टीमों की सर्जिकल स्ट्राइक, 46 वारंटी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशे की खेप और हथियार बरामद

06/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update 2026 : अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

06/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?