CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM भाषण में अचानक गुल हुई बिजली, बोले – ऐसे वक्त पर पता चलता है, अपने हाथ में क्या है… देखिए विडियो

CM भाषण में अचानक गुल हुई बिजली, बोले – ऐसे वक्त पर पता चलता है, अपने हाथ में क्या है… देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भोपाल आए गुजरात Gujrat के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तभी बिजली गुल हो गई। इससे सभागार में अंधेरा हो गया। एक मिनट में बिजली वापस आई। इसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल Bhupendra Patel ने माइक चेक किया और कहा- अपने हाथ में क्या है, ये ऐसे समय में पता चलता है।

भूपेंद्र पटेल आज भोपाल के रवींद्र भवन में सदाकाल गुजरात कार्यक्रम काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरातियों की एक कहावत है कि जहां एक गुजराती वहां सदाकाल गुजरात। ये साबित हो चुका है। स्वराज के लिए गुजरात के सपूत महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जोड़ी ने हमें स्वराज्य दिलाया। इसके बाद अपने गुजरात की जोड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और अमित भाई ने सुराज दिया।

गुजरातियों का स्वर्ण काल चल रहा

भूपेंद्र सिंह ने कहा- गुजरातियों का स्वर्ण काल चल रहा है। गुजरातियों का मान-सम्मान बढ़ता जा रहा है। एक समय वो था जब गुजरात में न बिजली थी, पानी के लिए तो ट्रेन चलानी पड़ी थी। लेकिन, एक नेतृत्व आया जो कितना बड़ा बदलाव आया। ये नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बता दिया।

गुजरात में ये परिस्थिति थी, जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं थे, उस समय लोग कहते थे कि शाम के समय बिजली मिल जाए तो आनंद आ जाए। उस स्थिति के बाद जब मोदी जी जब मुख्यमंत्री बने तो गुजरात देश का ग्रोथ इंजन बना।

डिप्टी सीएम बोले- गुजरात साधारण भूमि नहीं

मप्र के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा-भोपाल की एक विशेषता यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा देश में पैदा की तो देश के सबसे स्वच्छ सिटी का अवॉर्ड इंदौर को मिला और सबसे स्वच्छ राजधानी का अवॉर्ड भोपाल को मिला।

देश को चाहे स्वतंत्र कराने का मामला हो उसमें महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में अपनी भूमिका निभाई वे गुजरात से आते थे और जब देश को अखंड भारत की आवश्यकता थी तो लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल ने भूमिका निभाई और अब जब देश को सुशासन की आवश्यकता है और आर्थिक महाशक्ति बनाने की आवश्यकता है तो ईश्वर के वरदान के रुप में नरेन्द्र मोदी हमको मिले हैं। वे भी गुजरात की भूमि से आते हैं इसलिए गुजरात कोई साधारण जगह नहीं हैं। ईश्वर का ऐसा वरदान है जिसके कारण आज देश आगे बढ़ रहा है।

मंत्री बोले- आपके चेहरे पर गुजराती पन की छलक

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी बोले- आपने सालों पहले गुजरात छोड़ा लेकिन, आज भी चेहरे पर गुजराती पन छलक रहा है। गुजरात सरकार यह कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में कर रही है। जहां गुजराती समाज के लोग रहते हैं। आप सब लोग गुजरात के ब्रांड एंबेसडर हैं।

कोई 20 साल पहले कोई 50 साल पहले गुजरात से भोपाल और मप्र में आकर बस गए। लेकिन, आप गुजरात की बोली, संस्कृति के आधार पर यहां मेहनत करके अपने क्षेत्र में सफलता हासिल की है। हम आपका आभार मानते हैं। आपने इतने साल पहले गुजरात छोड़ा लेकिन आज भी आपकी बोली, भावना और चेहरे पर गुजराती पन छलक रहा है। आपकी आने वाली पीढ़ी ये विचार समझे।

एमपी के हीरे के हीरे को गुजरात में संवारते हैं

वीडी शर्मा बोले- एमपी के हीरे को संवारने और चमकाने का काम गुजरात में होता है। एशिया का सबसे अच्छा डायमंड मेरे क्षेत्र पन्ना में निकलता है। उसकी फिनिशिंग-पॉलिसिंग सूरत में होती है। मैं ऐसा मानता हूं कि मप्र के विकास में और खासकर आदिवासी क्षेत्र के विकास में अभी तक किसी ने सबसे ज्यादा काम किया है तो राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया है।

फूड फेस्टिवल और गुजराती मंदिरों के वर्चुअल दर्शन

गुजरात राज्य बिन-निवासी गुजराती फाउंडेशन द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में गुजराती फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर गायिका भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति और गुजरात के प्रमुख मंदिरों के वर्चुअल दर्शन की भी व्यवस्था की गई थी।

एमसीयू कैंपस में गोशाला शुरू करेगा गुजराती समाज

गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पास गुजराती समाज द्वारा एक गोशाला संचालित की जाएगी।

You Might Also Like

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

Newsdesk Admin 31/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

सीजी भास्कर 1 अप्रैल (Fake Marriage Bureau Scam)…

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

(Naxalism Free India) को लेकर विधानसभा अध्यक्ष Raman…

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

(Naxal Politics Clash) को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति…

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

(Chhattisgarh Liquor Price List 2026) के तहत राज्य…

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

New Financial Rules 2026 के साथ 1 अप्रैल…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

01/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

01/04/2026
देश-दुनिया

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?