CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्वालियर: लोडिंग वाहन की चपेट में आया एक्टिवा सवार, अस्पताल में तोड़ा दम…

ग्वालियर: लोडिंग वाहन की चपेट में आया एक्टिवा सवार, अस्पताल में तोड़ा दम…

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल |

ग्वालियर में घर से सब्जी लेने के लिए जा रहे युवक को तेज रफ्तार लोडिंग ने कुचल दिया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास एक दिन पहले की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है। साथ ही आरोपी वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

बोलेरो पिकअप ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौत

शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित आरआर टावर के पास गणेश मंदिर निवासी 38 साल के हेमंत सोनी पुत्र कृष्ण गोपाल सोनी टाटा मोटर्स में कर्मचारी थे। एक दिन पहले वे घर से सब्जी पार्सल कराने के लिए पास ही जाने निकले थे। जैसे ही वे शनिदेव मंदिर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP07 GB-6078) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान हेमंत ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घर में इकलौता था कमाने वाला

बताया गया है कि मृतक हेमंत सोनी के परिवार में माता-पिता के साथ गर्भवती पत्नी और एक बेटी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी हेमंत पर ही थी। अब उसके इस तरह गुजर जाने के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

You Might Also Like

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Raipur Hospital Clash : इलाज के दौरान भिड़े मायके और ससुराल पक्ष, सुसाइड की कोशिश या हत्या की साजिश?

Raipur Murder News : युवक को मुरूम खदान में जिंदा दफनाया, गर्लफ्रेंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : दक्षिण पूर्व…

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

ILS Hospital Raipur Accident : राजधानी रायपुर के…

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

Kanker Narayanpur Border News : छत्तीसगढ़ के नक्सल…

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हनुमान…

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : उत्तर और मध्य क्षेत्र में 4 दिनों का अलर्ट; 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : छत्तीसगढ़ में तपती…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

04/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

04/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

04/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Hospital Clash : इलाज के दौरान भिड़े मायके और ससुराल पक्ष, सुसाइड की कोशिश या हत्या की साजिश?

04/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?