CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदिरा गांधी के योग गुरु रहे धीरेंद्र ब्रह्मचारी की जमीन कब्जे में लेने जा रही हरियाणा सरकार, 2400 करोड़ है कीमत

इंदिरा गांधी के योग गुरु रहे धीरेंद्र ब्रह्मचारी की जमीन कब्जे में लेने जा रही हरियाणा सरकार, 2400 करोड़ है कीमत

By Newsdesk Admin 29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। हरियाणा सरकार दिवंगत योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के गुरुग्राम स्थित अपर्णा आश्रम का प्रबंधन और नियंत्रण अपने हाथ में लेने जा रही है. इससे जुड़े बिल अपर्णा संस्था (प्रबंधन और नियंत्रण का अधिग्रहण) विधेयक, 2025 को शुक्रवार (28 मार्च) को विधानसभा की मंजूरी मिली. धीरेंद्र ब्रह्मचारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योग गुरु थे.

Dhirendra Brahmchari Aparna Ashram

गुरुग्राम जिले के गांव सिलोखरा की राजस्व संपदा के भीतर स्थित अपर्णा संस्था के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए सीमित अवधि के लिए विधेयक में जनहित में नियंत्रण में लेने का प्रावधान है.

कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया. पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने सदन में कहा, “यह विधेयक इस विधानसभा में पेश नहीं किया जा सकता, इस विधेयक को इस सदन में पेश करना गैरकानूनी है, यह संविधान के साथ धोखाधड़ी है…यह सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है.”

उनके दावों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह विधेयक केंद्र सरकार के किसी कानून को दरकिनार नहीं करता, बल्कि उसके अनुपालन में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं.

नई दिल्ली में है पंजीकृत कार्यालय

कांग्रेस नेता बत्रा ने कहा, ”धीरेंद्र ब्रह्मचारी की सोसायटी दिल्ली में पंजीकृत है, हरियाणा में नहीं. अगर सोसायटी के सदस्यों के बीच कोई विवाद है और अगर किसी के पास प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार है, तो वह दिल्ली सरकार के पास है. सोसायटी हरियाणा अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं है.”

प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी की जून 1994 में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. विधेयक के अनुसार, ब्रह्मचारी का मानना ​​था कि योग उन सभी समस्याओं और बीमारियों का एकमात्र समाधान है, जो एलोपैथिक या अन्य प्रकार के उपचारों से ठीक नहीं हो सकती हैं. उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाने और इसके लाभों के बारे में बात करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत अपर्णा आश्रम नाम से सोसायटी को पंजीकृत कराया था. जिसका पंजीकृत कार्यालय नई दिल्ली में है.

उनका उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और प्रसार के माध्यम से आम जनता के बीच योग के ज्ञान को फैलाना था. धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने संस्था के ज्ञापन (एमओएल) के माध्यम से एक अलग इकाई के तौर पर अपर्णा नाम से एक संस्था भी बनाई और इसकी स्वतंत्र शासी परिषद का गठन किया.

ब्रह्मचारी ने केंद्र सरकार से समय-समय पर प्राप्त दान की मदद से अपर्णा आश्रम के नाम पर गुरुग्राम की राजस्व सम्पदा के भीतर स्थित 24 एकड़ से अधिक भूमि खरीदी. संस्था गुरुग्राम के सेक्टर 30 के पास स्थित है.

बिल में क्या लिखा है?

बिल के अनुसार, पिछले कई वर्षों से सोसायटी और इसके सदस्यों के बीच विवाद चल रहा है और पिछले दो दशकों से अधिक समय से ये समूह एक-दूसरे के साथ मुकदमेबाजी कर रहे हैं. ये समूह अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए संस्था के उद्देश्यों के खिलाफ संस्था की भूमि और भवन को अवैध और अनधिकृत रूप से बेचने की कोशिश कर रहे हैं.

विधेयक के अनुसार, इस बात की पूरी संभावना है कि संस्था की चल व अचल संपत्ति नष्ट हो सकती है, जिससे संस्था का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाएगा.

बिल को लेकर कांग्रेस सदस्य बत्रा ने जानना चाहा कि संविधान के किस प्रावधान के तहत विधानसभा में विधेयक लाया गया है.

इसपर मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इसे संविधान के अनुच्छेद 31-ए के तहत पेश किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सोसायटी या संस्था का स्वामित्व अपने हाथ में नहीं ले रही है. उन्होंने बत्रा से कहा कि कोई भी संपत्ति, जिसमें विवाद है, जिसने सरकार से अनुदान लिया है, सरकार प्रशासक नियुक्त कर सकती है.

कितनी है जमीन की कीमत?

उन्होंने कहा कि कुल भूमि 24 एकड़ से अधिक है, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य 2400 करोड़ रुपये है. हम नहीं चाहते कि भूमि गलत हाथों में जाए, इसलिए विधेयक लाया जा रहा है.

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है और इसे जितना सरल बनाया जा रहा है, उतना नहीं है. हम सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं.” कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया.

You Might Also Like

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

Newsdesk Admin 29/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले में कानून-व्यवस्था को…

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के…

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। अगर आप अप्रैल में…

Janjgir Champa Fraud Case : पत्नी को ‘कागजों में मृत’ दिखाकर हड़पी सहायता राशि, जांजगीर में पति गिरफ्तार, जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी…

You Might Also Like

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
Durg Opium Smuggling Case
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?