HDFC Bank Viral Audio : मुंबई से सामने आया एक कथित viral audio clip सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इसमें एक महिला, जिसे शुरू में HDFC Bank से जुड़ा बताया गया, ने कथित तौर पर एक CRPF जवान से लोन रिकवरी को लेकर फोन पर अभद्रता की। महिला ने न केवल जवान के पेशे का मजाक उड़ाया, बल्कि उसे “गंवार” कहने तक की हद पार कर दी। इस पूरे मामले ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।
Jawans के सम्मान पर उठा सवाल
ऑडियो क्लिप में सुनी गई टिप्पणियों को लेकर लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि respect our jawans सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि व्यवहार में दिखना चाहिए। कई लोगों ने इस घटना को anti-national behaviour करार दिया और महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
HDFC Bank का जवाब – सफाई और दूरी
बढ़ते विवाद के बीच HDFC Bank ने आधिकारिक बयान जारी किया। बैंक ने साफ कहा कि क्लिप में सुनाई दे रही महिला उनकी कर्मचारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट में यह गलत दावा किया जा रहा है कि महिला बैंक से जुड़ी हुई है। बैंक ने कहा – “यह व्यवहार हमारे मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करता, और हम इस मामले से पूरी तरह किनारा करते हैं।”

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हैशटैग्स
ट्विटर (अब एक्स) और फेसबुक पर #BoycottHDFC, #RespectOurJawans और HDFC Bank viral audio जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स ने लिखा कि “जवान देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाजी लगाते हैं, ऐसे में किसी भी नागरिक को उनके साथ इस तरह की भाषा का प्रयोग करने का हक नहीं है।”
क्यों बढ़ा विवाद इतना बड़ा?
लोगों का कहना है कि loan recovery के नाम पर इस तरह की भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है। कई यूजर्स ने मांग की कि चाहे महिला बैंक की कर्मचारी हो या न हो, उसके खिलाफ जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।


