CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘उन्हें हाता नहीं भाता, तिलक नहीं लुभाता’, अखिलेश यादव ने बताई PDA में ब्राह्मण की परिभाषा

‘उन्हें हाता नहीं भाता, तिलक नहीं लुभाता’, अखिलेश यादव ने बताई PDA में ब्राह्मण की परिभाषा

By Newsdesk Admin 07/05/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 07 मई 2025 :

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निवर्तमान मुख्यमंत्री बताते हुए उनकी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि समाज के सभी वर्ग मिलकर इस सरकार को हटा देंगे. यादव ने यहां पार्टी राज्य मुख्यालय पर पूर्व सपा विधायक पवन पांडेय की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनीं.

इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज को निशाना बनाये जाने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ”उन्हें हाता नहीं भाता, तिलक नहीं लुभाता. क्योंकि आप विरोधी हैं और उन्हें लगता है कि आप उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर कर सकते हैं इसीलिए सब राजनीतिक कार्रवाई हो रही है.”

सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘निवर्तमान मुख्यमंत्री’ (आउटगोइंग सीएम) बताते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘वह निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं, इसीलिए अन्याय ज्यादा हो रहा है. दो उपमुख्यमंत्री भी हैं.’’ उन्होंने कहा, ”ब्राह्मण उत्पीड़न का सवाल हम लोगों ने कोई पहली बार नहीं उठाया है. याद कीजिए वह समय जब कानपुर देहात में एक परिवार को जिंदा जला दिया गया था. जब उस परिवार का बेटा न्याय मांगने गया तो उसे सर्दी में पुलिस ने कपड़े उतारकर पीटा था. अपमानित किया था.”

अखिलेश यादव ने कहा, ”हमें पता चला कि पुलिस पैसे मांग रही थी. यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की हो. मुझे याद है कि जौनपुर में एक बच्चे ने केवल टिकटॉक वीडियो बनाया था, लेकिन पुलिस को यह पसंद नहीं आया तो वह उसे ले गई. पुलिस ने उसके पिताजी को बुलाया और कहा कि इतने पैसे चाहिए, नहीं दोगे तो आपका बेटा नहीं छोड़ा जाएगा. उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई.”

हम हर पीड़ित और दुखी व्यक्ति के साथ- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, ”हम अपने सभी लोगों (ब्राह्मण समाज) को भरोसा दिलाते हैं की पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) में आप भी शामिल हैं. आप जब कभी अपना नाम संक्षेप में लिखते होंगे तो ‘पीडी’ लिखते होंगे, तो आप तो पहले से ही पीडीए में हैं. हम हर पीड़ित और दुखी व्यक्ति के साथ हैं. हर व्यक्ति जो अपमानित हो रहा है, हम उसके साथ हैं. हम सब मिलकर इस सरकार को हटाने का काम करेंगे.”

पूर्व मुख्यमत्री ने कहा, ”यह सरकार अन्याय कर रही है. उसे जातियों से लेना-देना नहीं है. जो भी उसके खिलाफ है उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी.” यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, ”उत्तर प्रदेश में हिरासत में मौत की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं. पुलिस को आखिर कौन इसकी आजादी दे रहा है?”

आजम खान साहब को जेल भेजा गया- अखिलेश यादव

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ”जब आप विधानसभा में बोलेंगे कि ठोक दो. जब आप पुलिस से राजनीतिक काम लेंगे. जब आप अपने राजनीतिक विरोधियों को जेल भेजने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करेंगे. जब आजम खान साहब को जेल भेजा गया. तो इससे चीजें स्पष्ट हो जाती हैं.’’

सपा चीफ ने गायत्री प्रसाद प्रजापति का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार तथा अन्य आरोपों में जेल में बंद पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”प्रजापति अभी जेल में हैं. उनके परिवार के लोग मुझसे मिले और कहा की वे बड़े संकट में हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमें बुलाया और आश्वासन दिया है कि प्रजापति जी के सब मुकदमे वापस हो जाएंगे, केवल हमें वोट दे दो. सोचिये, प्रजापति जी के परिवार ने उन्हें वोट दे दिया लेकिन क्या प्रजापति जेल से छूट गए? यह लोग वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं.’’

You Might Also Like

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

Newsdesk Admin 07/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Development Projects 2026: महारानी अस्पताल में हीमोडायलिसिस-कैंसर क्लिनिक, 22.67 करोड़ के काम शुरू

Jagdalpur Development Projects 2026 : Jagdalpur विधानसभा क्षेत्र…

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026: नाबालिग की हिम्मत से बची इज्जत, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 5 साल की सजा

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026 : Raigarh…

GPM Police Transfer List : SP मनोज खेलारी का बड़ा एक्शन, 67 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों में बदले चेहरे”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले…

Government Job Scam India : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दुर्ग से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी…

Chhattisgarh Betting Racket : IPL से पहले छत्तीसगढ़ में सट्टे का जाल, होटल, फार्महाउस से लेकर गांव तक फैला करोड़ों का नेटवर्क”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। आईपीएल शुरू होने से…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

25/03/2026
देश-दुनिया

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

25/03/2026
देश-दुनिया

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

25/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?