CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आए थे न्याय मांगने, SP ऑफिस में बनाने लगे खाना, बोले- साहब भूख लग गई, क्या करें?

आए थे न्याय मांगने, SP ऑफिस में बनाने लगे खाना, बोले- साहब भूख लग गई, क्या करें?

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर 18 अप्रैल शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी ऑफिस) के बाहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक दलित परिवार अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था. पीड़ित दलित परिवार के सदस्यों का कहना है कि बैराड़ थाना प्रभारी ने इनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इसके चलते इन लोगों को मजबूरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उपस्थित होकर आवेदन देने आना पड़ा है.

गांव दूर से आए हैं. इसलिए यहीं खाना बनाने और खाने के लिए मजबूर हैं.पीड़ित दलित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने एक मकान के विवाद को लेकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें पुरुष-महिला और बच्चे भी शामिल हैं. इसकी शिकायत जब बैराड़ थाने में उनके द्वारा दर्ज कराई गई तो थानेदार ने कोई सुनवाई नहीं की.जांच कर आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाईमामले में एडिशनल एसपी संजीव मुले शिवपुरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि परिवार को भरोसा दिया गया है कि उनके साथ हुई घटना की पूरी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.वहीं दलित परिवार के पीड़ितों ने बताया कि वह 16 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अपने खेत पर गए थे.

इसी दौरान गांव के दीपक, दुर्गेश, गोविंदा, विनोद, देवेश, विवेक, प्रेम सिंह और प्रमोद धाकड़ ने उन पर हमला कर दिया. डंडों, लात-घूंसे और पत्थरों से किए गए हमले में भूरा जाटव, राकेश जाटव, मुन्नीबाई, छोटू जाटव और ज्ञानी जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर खाली करने और जान से मारने की धमकी भी दी.एएसपी ने जांच के दिए निर्देशधरने की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी संजीव मुले मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की. उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि बैराड़ थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उनके साथ हुई मारपीट की पूरी जांच कराई जाएगी. आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी, तब जाकर यह दलित ग्रामीण परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव के लिए रवाना हुआ.

दर्दनाक खबर 🛑 करंट की चपेट से 9 कांवड़ियों की मौत, 3 झुलसे, सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर जल लेकर जाने के दौरान सुल्तानपुर में हादसा
Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला
प्यार की अनोखी मिसाल: बुजुर्ग दंपति की कुछ मिनटों के अंतराल में मौत, साथ जिए – साथ विदा हुए
Leopard Attack Safari: बन्नेरघट्टा सफारी में बड़ा हादसा – बस की खिड़की पर झांक रही महिला पर तेंदुए का हमला
Knee Replacement Surgery : घुटनों का ट्रांसप्लांट कराने से पहले जान लें ये 5 ज़रूरी बातें, वरना पछताना पड़ सकता है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?