CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हर शाम लगाता चाउमिन का स्टॉल, सभी कहते रहे मेहनती है वो, …..और रात होते ही बदल जाती थी चाल-ढाल, पुलिस ने पकड़ी गैंग तो खुला यह “राज”

हर शाम लगाता चाउमिन का स्टॉल, सभी कहते रहे मेहनती है वो, …..और रात होते ही बदल जाती थी चाल-ढाल, पुलिस ने पकड़ी गैंग तो खुला यह “राज”

By Newsdesk Admin 02/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 जनवरी। किसी भी चीज का शॉर्टकट काफी खतरनाक होता है फिर चाहे वो कामयाब और अमीर बनने का ही रास्ता क्यों न हो। अमूमन देर सबेर शॉर्टकट अपनाने वाला इंसान आखिर में पछताता जरूर है, जब तक उसे इस बात का अहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। ऐसा ही एक सबक भरा मामला मध्यप्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर से सामने आया है। यहां पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्ट किया है। इन पांचों ने बीते कुछ समय से इलाके में एक के बाद एक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि अयोध्या नगर में एक चोर गिरोह ने काफी समय से तबाही मचा रखी थी। पुलिस भी इस गिरोह से तंग थी। आखिरकार पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने गैंग के सरगना शिव नारायण को भी अरेस्ट कर लिया है जो कि शाम के समय चाउमिन का ठेला लगाता था लेकिन इससे उसकी ज्यादा इंकम नहीं हो पा रही थी। ऐसे में उसने रात को चोरी करना शुरू किया। शिव नारायण के ऊपर पहले से दस से अधिक मामले दर्ज हैं। वो केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को हरहेड़ी रोड से अरेस्ट किया। उनके पास से पिस्टल, छुरा, लोहे की रॉड और चोरी किया गया कुछ सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुखिया शिव नारायण चाउमिन का ठेला लगाता है। इससे उसकी ज्यादा आय नहीं हो रही थी। जल्द अमीर बनने के लिए उसने चोरी करना शुरू कर दिया। पहले अकेले शिव नारायण चोरी करता था, लेकिन धीरे-धीरे उसके गैंग में चार और लोग शामिल हो गए। पांचों मिलकर रात के समय इलाके में चोरी करते थे। पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया है। पांचों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है। इनके पास से सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी और दो चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।

You Might Also Like

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

Newsdesk Admin 02/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

🛑 संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार 🛑 आठ युवतियों…

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?