CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वरमाला लिए खड़ा था, तभी आवाज आई- धीरज की दुल्हन तो… सुनते ही भाग गया दूल्हा

वरमाला लिए खड़ा था, तभी आवाज आई- धीरज की दुल्हन तो… सुनते ही भाग गया दूल्हा

By Newsdesk Admin 20/04/2025
Share

सीजी भास्कर 20 अप्रैल बिहार के सारण से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक दूल्हा स्टेज पर वरमाला लेकर खड़ा था. दुल्हन आती कि इससे पहले ही किसी ने वहां कुछ ऐसा कह दिया कि दूल्हा नाराज हो गया. वो स्टेज से उतरा और बिना शादी किए चला गया. बाद में मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद फिर से दोनों को मिलाया. अपनी मौजूदगी में शादी करा दी गई.मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के हकमा बिन टोली गांव का है. यहां दो चचेरी बहनों की शादी के लिए बारात धूमधाम से आई पहुंची थी. गाजे-बाजे के साथ शादी की रस्में अदा करने के लिए पूरा गांव और समाज तैयार था.

पंडित जी से लेकर रिश्तेदार और संबंधी अपने-अपने काम में लगे हुए थे. आरा जिले से आई एक बारात में जयमाला की रस्म हो रही थी. वहीं, दूसरी ओर डोरीगंज के जलालपुर बिंद टोली से हरेंद्र प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार की शादी हकमा बिंद टोली निवासी बाहरण प्रसाद की पुत्री सुगंती उर्फ आरती से होने वाली थी.द्वार पूजा और जयमाला की रस्म की शुरुआत हो चुकी थी. दूल्हा स्टेज पर बैठा दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था. तभी किसी ने अफवाह उड़ा दी कि धीरज की होने वाली पत्नी आरती मंदबुद्धि है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. यह बात बारात में इस तरह फैल गई कि माहौल ही बदल गया. लड़की वाले जयमाला की पूरी तैयारी कर चुके थे और लड़की को दरवाजे तक लाया जा रहा था, लेकिन तभी दूल्हा स्टेज से उतरकर बारात की तरफ बढ़ने लगा. बारात में मौजूद कुछ बुद्धिजीवी यह समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया. जिस दरवाजे पर बैंड बज रहा था और जयमाला की तैयारी चल रही थी, वहां लोग उठकर क्यों भागने लगेपुलिस को दी गई

सूचनादूसरी ओर आरती की चचेरी बहन की जयमाला चल रही थी, जिससे लड़की वाले व्यस्त थे. जब आरती के स्वजनों को जानकारी मिली कि दूल्हा और उसके परिवार के लोग कुर्सी छोड़कर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं, तब तक कुछ बाराती गाड़ी में बैठकर अपने गांव डोरीगंज की ओर निकल गए. घटना शुक्रवार की है और तभी किसी ने तत्काल इसकी सूचना भेल्दी थाना अध्यक्ष संदीप कुमार को दे दी. एकाएक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद बारात पक्ष के आधा दर्जन लोगों को थाने ले आई.थाने पहुंचे दूल्हे वालेशनिवार की सुबह जब लड़का पक्ष को पता चला कि उनके रिश्तेदार पुलिस की कस्टडी में है, तो वे भागे-भागे थाने पहुंचे. वहां थाना परिसर में पुलिसकर्मियों और दोनों पक्षों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायती हुई. लड़का पक्ष ने बताया कि उन्हें लड़की के मानसिक अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है, इसीलिए वे शादी नहीं करना चाहते. तब जनप्रतिनिधियों ने आरती से सबके सामने बात कराई. आरती ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी, जिससे साफ हो गया कि वह पढ़ी-लिखी और समझदार है और अफवाह झूठी निकली.

पुलिस ने करवाई शादीऐसे में लड़के वालों को अपनी गलती का अहसास हुआ और इसके बाद समाज के लोगों के आग्रह पर बारात को दोबारा हकमा गांव लाया गया. इस बार बारातियों में पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि भी शामिल थे. गांव में विधिवत मंडप सजाया गया जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी और महिलाओं ने वैवाहिक गीत गाकर पूरे माहौल को बदल दिया. जिस परिवार में कुछ देर पहले गम का माहौल था, वह अचानक खुशियों में बदल गया. शनिवार को पूरी रीति-रिवाज के साथ धीरज और आरती की शादी सम्पन्न हुई.

You Might Also Like

Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड

Newsdesk Admin 20/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Promotion Education Department
Fake Promotion Education Department : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमोशन का खुलासा, दुर्ग संभाग ने दो कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द की

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kabirdham जिले…

Fake Police Chain Snatching Case
Fake Police Chain Snatching Case : फर्जी पुलिस बनकर की चैन स्नैचिंग, आधार कार्ड जांच का बहाना; रायगढ़ में कुछ ही घंटों में दबोचे गए आरोपी

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Raigarh में…

Telangana Naxalites Surrender
Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

सीजी भास्कर, 07 मार्च। तेलंगाना में सुरक्षा मोर्चे…

Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35
Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35 : UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले CM साय, बोले – मेहनत और समर्पण से ही बनती है सफलता की राह

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Donald Trump Iran Statement
Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 07 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी…

You Might Also Like

Telangana Naxalites Surrender
देश-दुनिया

Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

07/03/2026
Donald Trump Iran Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?