सीजी भास्कर, 08 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनना रिजल्ट 2025 की तस्वीर जैसे-जैसे साफ होने लगी वैसे ही आम आदमी पार्टी की हार तय मानी जा रही है। इसी बीच अन्ना हजारे ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को ‘आइना’ दिखाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने शराब की दुकानों पर फोकस किया और धन-दौलत के चक्कर में बह गए।