सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जिसके जरिए हम पूरे विश्व के मनोहर दृश्यों (Health Tips) को देखते हैं। इन आंखों के बिना जीवन जीना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ऑखें होने के साथ-साथ हमें इन्हें स्वस्थ भी रखना चाहिए।
बहुत से ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें कुछ समस्याओं के कारण उनकी ऑखों की रोशनी कम हो जाती है। जिसके बाद वे दूर की चीजें नहीं देख पाते हैं। जब वे अधेंरे में देखते हैं तो उनकी ऑखों पर दबाव पड़ता है, और जब वे तेज लाइट में देखते हैं तो चमक सहन नहीं होती है। अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद खास होने जा रही है।
क्या आपकी ऑखों में हैं ये समस्याएं
आप किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं, ऑखों की रोशनी कम है, ऑखों से पानी निकलता है या ऑखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो यह परामर्श आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है।
ऑखों की थकावट दूर करने के लिए करें ये काम
आंखों (Health Tips) की रोशनी को बढ़ाने के लिए यह अभ्यास सबसे पहले आता है। पामिंग एक्सरसाइज को लेकर नेत्र रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे आंखों के आसपास की मांसपेशियों को बहुत राहत मिलती है। पामिंग एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को रगड़कर हल्का गर्म करें। उसके बाद अपने ऑखों को बंद करने के बाद अपने हाथों को ऑखों पर 5 मिनट तक रखें फिर गहरी सांस लें। इस प्रक्रिया को आप 1-2 बार कर सकते हैं। यह ऑखों के व्यायाम के लिए बहुत अच्छा तरीका है।
ऑखों को चारों ओर घुमाना
आई रॉलिंग आंखों के लिए एक बेहतर कसरत है, मतलब ऑखों को चारों ओर घुमाना। आंखों के लिए यह सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है जिसे करने से तनाव दूर होता है। इस व्यायाम को करते समय अपने सिर को बिना मोड़े आंखों को 2-4 मिनटों तक दायें और बायें घुमाए फिर उसके बाद ऊपर-नीचे देखना है। इस व्यायाम को दिन में आप 1-2 बार कर सकते हैं।
आंखों के लिए कौन-सा योगा करें
आप आंखों की रोशनी (Health Tips) बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ-साथ, कुछ महत्वपूर्ण योगासन भी कर सकते हैं। अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, पलकें झपकाना, शीर्षासन और सर्वांगासन, बिना चप्पल के घास पर चलना, ऑखों को ऊपर-नीचे घुमाना, भस्त्रिका प्राणायाम करना, पामिंग करना, आई कंसट्रेशन करना आदि शामिल हैं।
(Health Tips) आई कंसंट्रेशन करना
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आई कंसंट्रेशन सबसे बेहतरीन तरीका है। इस एक्सरसाइज को करना भी आसान है। किसी छोटी सी वस्तु जैसे शर्ट की बटन को अपनी आंखों के पास रखने के बाद उस बटन को देखने का प्रयास करें। उसके बाद उस वस्तु को ऑंखों से धीरे-धीरे दूर ले जाएं, फिर अपनी आंखों के पास दोबारा वापस लाए। यह एक्सरसाइज पास की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ता है।
डिसक्लेमर : इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। सीजी भास्कर यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह जरूर लें।






